अण्डर 19 में बिलासपुर से 6 खिलाड़ियों का चयन ..मयंक को टीम की कप्तानी..कूच बिहार ट्राफी में दिखाएंगे दमखम..बिलासपुर क्रिकेट संघ की बधाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—अण्डर 19 कूच बिहार ट्राफी के लिये क्रिकेट संघ बिलासपुर के 6 खिलाड़ियों को राज्य की टीम में स्थान मिला है। जबकि मयंक यादव को छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट टीम की कप्तानी का भार संभालेंगे। क्रिकेट संघ बिलासपुर ने राज्य की टीम के लिए 6 खिलाड़ियों के चयन के लिए खुशी जाहिर की है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now
             क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विन्टेश अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ अंडर 19 ट्रायल में  6 खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जाहिर की है। विन्टेश ने जानकारी दी कि अंडर 19 ट्रायल के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। फायनल टीम के लिए खिलाड़ियों के बीच 2 दिवसीय 3 मैच का अयोजन किया गया। जिसमे खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर 19 टीम के लिए 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
               
कुच विहार ट्रॉफी–28 नवम्बर को होगा शुरू
 
           कूच बिहार के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों को अभ्यास शिविर के लिए 20 अक्टूबर भिलाई में शाम को रिपोर्ट करना होगा। 21 अक्टूबर से भिलाई के मैदान में सभी खिलाड़ी अभ्यास के लिए मैदान उतरेंगे। अभ्यास शिविर एक महीने तक चलेगा।
 
चुने गए खिलाड़ियों का नाम
 
       कूच बिहार ट्राफी के लिए टीम में बिलासपुर से चुने गए खिलाड़ियों में  मयंक यादव को प्रदेश की टीम का कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा बिलासपुर से अनुज कुमार सिंह, अनुराग मिश्रा, दीपक सिंग बघेल, प्रथम सिंह ( विकट कीपर) और वासुदेव बरेठ का चयन किया गया है।
 
सलेक्टर के नाम
 
            कूच बिहार ट्राफी के लिए छत्तीसगढ़ अंडर-19 टीम का गठन क्रिकेट विशेषज्ञों ने किया। सेलेक्टर के नाम तरुणेश परिहार, आशीष शुक्ला, विकास अग्रवाल एवं प्रमोद करमाकर है
 
 बिलासपुर क्रिकेट संघ ने दी बधाई
 
                 6 खिलाड़ियों के कुच विहार ट्रॉफी अंडर-19 स्टेट टीम  में चयन होने पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ कोषाध्यक्ष मुकुल तिवारी क्रिकेट संघ बिलासपुर अध्यक्ष नवीन जाजोदिया सचिव विंटेश अग्रवाल देवेंद्र सिंह ने खुशी जाहिर की है।
 
             अनुराग बाजपाई, सुशांत राय, आलोक श्रीवास्तव, महेंद्र गंगोत्री,  रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, ओपी यादव, दिलीप सिंह,  राजेश शुक्ला, कमल घोष ,टी साई कुमार, डॉ अशोक मेहता, डॉ वैभव ओटत्तलवार, डॉ आर डी पाठक , राजुल जाजोदिया, भूपेंद्र पांडे, सैलेश सैमुअल, अपूर्व भंडारी, प्रवीण कुमार,फिरोज अली, अभिषेक सिंह, शेख अल्फाज, महेश दत्त मिश्रा इन सभी ने खिलाड़ियों के यन पर शुभकामनाएं दी है।

Share This Article
close