सीएम समेत प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी करेंगे राजभवन का घेराव..महंगाई, अग्निपथ समेत अन्य मुद्दों पर विशाल सभा को करेंगे संबोधित..देंगे गिरफ्तारी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
कांग्रेस,नए बयान ,सामने, नान घोटाले ,भाजपा ,कार्यकाल ,खुला,घोटाला,कांग्रेस,जांच,Abhishek Singhvi, Election Commission, Chunav Result, Election Result, Modi Prachar Sanhita,,Congress Delhi Candidates List,Agusta Westland Case, Christian Michel, Ed, Rahul Gandhi, Sonia Gandhi,,Rajasthan Election, Congress Manifesto, Jan Ghoshna Patra, Farm Loans, Congress Manifesto Rajasthan, Congress Jan Ghoshna Patra, Sachin Pilot, Rajasthan,
बिलासपुर—-महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना रोजमर्रा की वस्तुओं पर जीएसटी लगाने का कांग्रेस ने विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभयनारायण राय ने बताया कि 5 अगस्त को रायपुर में प्रदर्शन के बाद राजभवन का घेराव किया जाएगा।
                                          प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि देशवासी इन दिनों गलत नीतियों का खामियाज भुगतने को मजबूर है। महंगाई पर चरम पर है। बढ़ती बेरोजगारी से युवा दर दर भटकने को मजबूर है। अग्निपथ योजना ने देश को हिला दिया है। सरकार ने रोजमर्रा की वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर गरीबों का जीना मुश्किल कर दिया है।
                  इन तमाम मुद्दों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने 5 अगस्त को प्रदर्शन का एलान किया है। विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन सुबह 8 बजे रायपुर के अम्बेडकर चौक में किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के बाद राजभवन का घेराव किया जायेगा।
              प्रदेश प्रवक्ता ने संचार विभाग के हवाले से बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम  समेत  प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। ब्लाक स्तर से लेकर जिला स्तर और प्रदेश के पदाधिकरी, विधायक, सांसद गिरफ्तारी देंगे।
TAGGED: , , ,
close