युवा मोर्चा को वरिष्ठ नेताओं ने पढ़ाया..1 बूथ 20 यूथ का पाठ..कहा..2023 के लिए कसें कमर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर– भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर मंडल के नेताओं ने कार्यसमिति की बैठक में शिरकत किया। इस दौरान नेताओं ने विधानसभा चुनाव 2023 को जीतने को लेकर रणनीतियों पर विचार विमर्श किया।  एक बूथ..20 बूथ कार्य योजना को सफल बनाने युवाओँ को अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने को कहा।
 
            भाजपा जनता पार्टी युवा मोर्च उत्तर मंडल सरकण्डा की कार्य समिति में वरिष्ठ और युवा नेताओं ने शिरकत किया। कार्यक्रम को प्रमुख रूप से प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बिलासपुर संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू समेत युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष चंदू मिश्रा ,ज़ोन प्रभारी विजय ताम्रकार ,पार्षद श्याम साहू, पार्षद राजेश दूसेजा ,पार्षद पुष्पा तिवारी ,मंडल महामंत्री डीके साहू ,ज़िला कार्यसमिति सदस्य संदीप केशरी ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केतन सिंह ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सिद्धार्थ शुक्ला ,वैभव जायसवाल ने अपने अनुभवों को साझा किया। 
 
               बैठक को युवा मोर्चा को वरिष्ठ नेताओं ने रिचार्ज किया।  कार्यसमिति को  2023 के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार रहने को कहा। वरिष्ठ नेताओं ने उपस्थित सभी यूथ नेताओं को एक बूथ,20 यूथ का मंत्र दिया। ईकाई को मजबूत करने की बात भी कही। आलाकमान के निर्देश के मुताबिक भाजयुमो के सभी पदाधिकारी,जिले के हर बूथ तक पहुंचेगें। एक पोलिंग बूथ में कम से कम 20 सक्रिय कार्यकर्ताओं को नियुक्त करेंगे। केन्द्र सरकार की नीतियों,योजनाओं और कार्यो के साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार के झूठे वायदे को जनता के सामने रखेंगे।
    
                     बैठक में भाजपा नेताओं ने धर्मांतरण समेत बेरोजगारी भत्ता और बढ़ती बेरोजगारी पर राज्य सरकार की जमकर आलोचना की। भूपेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।
 
        उत्तर मंडल के अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने स्वागत भाषण दिया। सभी को आश्वस्त किया कि युवा मोर्चा उत्तर मंडल के कार्यकर्ता सदैव कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ कड़ी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।  च का संचालन मंडल महामंत्री विश्वजीत ताम्रकार ने किया।  आभार प्रकट मंडल महामंत्री अंचल दुबे ने किया।
 
                    

Join Our WhatsApp Group Join Now
close