व्याख्याता पंचायत व शिक्षक पंचायत संविलियन के लिए वरिष्ठता सूची जारी,दावा-आपत्ति…

Chief Editor
1 Min Read

अम्बिकापुर।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुलदीप शर्मा के द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार 1 नवम्बर 2020 को 2 वर्ष या उससे अधिक के सेवा पूर्ण करने वाले जिले के 179 व्याख्याता पंचायत तथा 16 शिक्षक पंचायत कर्मचारियों का स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन हेतु प्रारंभिक वरिष्ठता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। संबंधित कर्मचारी 10 अक्टूबर जिला पंचायत कार्यालय के शिक्षा शाखा में दावा-आपत्ति कर सकते हैं।
179 व्याख्याता पंचायत में गणित विषय के 13, अंग्रेजी विषय के 29, हिन्दी विषय के 30, वाणिज्य विषय के 16, भौतिकी विषय के 13, रसायन शास्त्र विषय के 10, संस्कृत विषय के 21, जीव विज्ञान विषय के 20, इतिहास विषय के 09, गृह विज्ञान विषय के 01, राजनीति शास्त्र विषय के 05, अर्थशास्त्र विषय के 05 एवं भूगोल विषय के 07 व्याख्याता शामिल हैं। इसी प्रकार 16 शिक्षक पंचायत में हिन्दी विषय के 02, अंग्रेजी विषय के 02, संस्कृत विषय के 01, विज्ञान विषय के 06, गणित विषय के 02 तथा व्यायाम विषय के 03 शिक्षक शामिल हैं।  

Join Our WhatsApp Group Join Now
close