संवेदनशील मुख्यमंत्री ने पेश किया जनता का बजट ..शैलेष ने..पेंशन बहाली को बताया ऐतिहासिक.. कहा..जनप्रतिनिधियों का भी बढ़ गया सम्मान

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
 
बिलासपुर— नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने भूपेश के बजट को दूरदर्शी और आम जनता का बताया है। उन्होने बजट पेश होने के बाद अपने बयान मं कहा है कि कांग्रेस सरकार का ऐतिहासिक बजट जनता और जनप्रतिनिधि दोनो का सम्मान करने वाली है। पुरानी पेंशन लागू करना एतिहासिक कदम है। नगर विधायक ने बिलासपुर में  एयरपोर्ट सुरक्षा और सुविधा विस्तार के लिए पद सृजित करने के साथ एंटी क्राइम और साइबर यूनिट गठन के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी जाहिर किया है। उन्होने बताया कि विधायक निधि को 4 करोड़ किए जाने का फायदा जनता को मिलेगा। 
 
             मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा  में अब तक का सबसे ऐतिहासिक बजट बताया। नगर विधायक शैलेश पांडे ने कहा कि पूर्ण रूप से दूरदर्शिता और आम जनता के हितों का बजट है।  सरकार ने बच्चे ,युवा बुजुर्ग , महिला, पुरुष व्यापारी, उद्योगपति, अधिकारी , कर्मचारी समेत सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा है। सरकार ने बजट को ऐतिहासिक  बनाते हुए पेंशन योजना को बहाल करने का एलान किया है। इसके लिए बिलासपुर शहर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विधायक कार्यालय में आकर मांग पत्र भी सौंपा था। पेंशन का एलान कर मुख्यमंत्री ने सबका सम्मान किया है। 
 
                   शैलेष पाण्डेय ने कहा कि पेंशन को लेकर हमने मुख्यमंत्री से निवेदन भी किया था। कर्मचारियों को अब रिटायरमेंट के बाद आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना होगा। घर पर  ही  रोजी-रोटी के साथ वृद्धावस्था का फायदा उठाएंगे। बेरोजगार युवकों का ध्यान रखते हुए उनकी हर परीक्षाओं के शुल्क को नहीं लेने का ऐलान कर मुख्यमंत्री क्रांतिकारी फैसला किया है।
 
             बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में नगर विधायक ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम  स्कूल के बाद आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल भी नए सत्र से प्रारंभ किया जाएगा। यह भी ऐतिहासिक पहल है , प्रदेश के बच्चे हर विषय में अपनी सुविधा और इच्छा के अनुसार गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्राप्त करेंगे ।136 धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर खोलने की घोषणा प्रदेश सरकार में की गई है। ग्रामीण, गरीब और बेसहारा लोगों को कम से कम कीमत पर दवाएं और सर्जिकल आइटम मिलेंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र में लिया गया मुख्यमंत्री का  शानदार फैसला है।
 
            नगर विधायक ने बताया कि शहरी निर्धन परिवार को घर देने की लिए मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत 450 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है । अब प्रदेश के हर गरीब का अपना छत होगा। मुख्यमंत्री ने विधायकों को आम जनता के लिए खर्च का दायरा 2 करोड़ से बढ़ाकर 4 करोड़ किया है। यह निधि आम जनता के लिए खर्च होगी। इसका लाभ जन-जन तक पहुंचेगा।
 
           संवेदनशील मुख्यमंत्री ने सरपंच का भत्ता 2 हजार से बढ़ाकर 4 हज़ार का ऐलान किया है।  मुख्यमंत्री को धन्यवाद जाहिर करता हूं कि बिलासपुर शहर में अब एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट का गठन होगा। ऐसे में बिलासपुर शहर और इससे लगे अंचल में अपराधों पर नियंत्रण लगेगा। प्रसन्नता की बात है कि बिलासा एयरपोर्ट में सुरक्षा और अन्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 114 पद का सृजन किया है। निश्चित ही इस बजट से बिलासपुर के विकास को गति मिलेगी।

close