सात रसूखदार जुआरी गिरफ्तार…ग्वालानी फार्म हाउस में लगाते पकड़ाए..4 लाख से अधिक नगद बरामद..52 पत्ती समेत इनोवा और मोबाइल जब्त

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-  पुलिस के आलाधिकारियों के दिशा निर्देश पर कोटा और सिविल लाइन पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को पिपरतराई स्थित ग्वालानी फार्म हाउस में दांव लगाते गिरफ्तार किया है। इस दौरान रसूखदार जुआरियों ने बचने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की कार्रवाई की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोटा और सिविल लाइन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर रसूखदार जुआरियों को धर दबाचो है। पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि पिपरतराई स्थित ग्वालानी फार्म हाउस में जिले के रसूखदार लोग 52 पत्ती पर जमकर दांव लगा रहे हैं। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      पुलिस कप्तान के निर्देश पर कोटा और सिविल पुलिस ने ग्वालानी के फार्म हाउस में धावा बोला। पुलिस को देख रसूखदार जुआरियों ने बचने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने 7 जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की कार्रवाई कीछापामार कार्रवाई के दौन पुलिस ने फड़ से 52 पत्ती के अलावा 4 लाख 12 हजार 700 से अधिक रूपयों को बरामद किया। इसके अलावा पुलिस ने 5 मोबाइल, एक इनोवा को भी जब्त किया है।

 पकड़े गए रसूख जुआरियों के नाम

                 रमेश कुमार अग्रवाल अग्रसेन चौक बिलासपुर, मनोरंज कुमार प्रसाद हेमूनगर तोरवा, जसपाल मूलचंदानी निवासी तोरवा, संजय अग्रवाल ईमलीपारा बिलासपुर, श्रवण अग्रवाल व्यापार विहार तारबाहर थाना, रामचन्द्र कुकरेजा विद्यानगर तारबाहर थाना, सत्तवी कलानिया पीपरतराई कोटा के खिलाफ कार्रवाई पुलिस की संयुक्त टीम ने की है।

TAGGED:
close