भगत सिंह कप पर सेवन स्टार टीम का कब्जा..अटल और मेयर ने कहा..खेलों से मिलती है शारीरिक मानसिक दृढ़ता

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—-प्लास्टिक बाॅल रात्रि कालीन शहीद भगत सिंह कप क्रिकेट प्रतियोगिता का 29 दिसम्बर को चौपाटी जूना बिलासपुर में फाइनल मैंच खेला गया। सेवन स्टार टीम ने किंग टीम को हराकर कप अपने नाम किया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        प्लास्टिक बाल रात्रिकालीन शहीद भगत सिंह कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फायनल मैच जूना बिलासपुर स्थित चौपटी में खेला गया। दयालबंद किंग टीम और सेवन के बीच  खेले गए फायनल मैच का आनन्द दर्शकों ने जमकर उठाया। सेवन स्टरा टीम ने दयालबन्द किंग टीम को पहले खेलते हुए 128 रन का टारगेट दिया। 

                  लक्ष्य का पीछा करते हुए दयालबन्द की टीम 87 रन में ढेर हो गयी। सेवन स्टार ने कप को 40 रनों से हराकर अपने नाम किया। मैंच शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि महापौर रामशरण यादव, विशिष्ट अतिथि कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभयनारायण राय ने खिलाड़ियों से संवाद किया।

            इस दौारन मैच में अन्य प्रमुख अतिथि कमल गुप्ता, जिला शहर कांग्रेस कमेंटी अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, निगम सभापति शेख नजरूद्दीन, पूर्व षहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, युवा कांग्रेस के आशीष  गोयल, संजय सिंह चैहान, शहर कांग्रेस प्रवक्ता ऋशि पाण्डेय, जिला शहर महिला कांग्रेस अध्यक्षा सीमा पाण्डेय, वार्ड पार्षद प्रियंका यादव विशेष रूप से मैच के गवाह बने।

         अपने संबोधन प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने खिलाडियों को उत्साहित किया।  अटल ने कहा कि क्रिकेट को सभ्य इंसानों का खेल कहा जाता है। खेल में केवल बाल और बैट की ही नहीं बल्कि इंसानों की इंसानियत की भी परीक्षा होती है। अटल नरे बताया कि खेल कोई भी हो उसे खेल भावना के साथ खेला चाहिए। खेल बिछड़ों को मिलाता है। आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है। जीवन के कई अनसुलझे बातों को सहज ही सुलझा देता है। खेल मन आत्मा और शरीर को मजबूती प्रदान करने के साथ ही निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करता है।

          महापौर रामषरण यादव ने कहा कि कबड्ड़ी भारत का प्रमुख खेल है। समय के साथ आज विश्व के साथ ही क्रिकेट ने भारत में भी घर घर पहुंच चुका है। क्रिकेट का जो रोमांच होता है वैसा रोमांच अन्य खेलों में कम ही देखने को मिलता है। मेयर ने बताया कि आज क्रिकेट आर्थिक आय का बड़ा श्रोत हो चला है। खेल खिलाड़ियों को शारीरिक लाभ के साथ ही मानसिक रूप मजबूत भी करता है। 

              इस दौरान सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकानाएं दी। साथ ही खेल आयोजक मण्डल के सदस्यों संरक्षक कार्तिक नामदेव, कमल गुप्ता, मनीश पाठक, ब्लाॅक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला , भरत जुनवानी, आदेश पाण्डेय और मंचस्थ अनिल घोरे को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी। 

close