लू से फिलहाल नहीं मिलेगी निजात,अगले हफ्ते और सताएगी गर्मी

Shri Mi
3 Min Read

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को भी गर्मी का कहर जारी है। अभी फिलहाल उत्तर भारत को लू वाली गर्मी से निजात मिलेगी की उम्मीद नहीं है। सफदरजंग वेधशाला में शानिवार को तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं कुछ जगहों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं शुक्रवार को नजफगढ़ में पारा बढ़कर 46.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. जाफरपुर और मुंगेशपुर के मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान क्रमश: 45.6 डिग्री सेल्सियस और 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से छह डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि शहर के कुछ हिस्सों में पारा 46-47 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान शुक्रवार को 42.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

दिल्ली में शुक्रवार को नजफगढ़ में पारा बढ़कर 46.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. जाफरपुर और मुंगेशपुर के मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान क्रमश: 45.6 डिग्री सेल्सियस और 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से छह डिग्री अधिक है।दिल्ली का पीतमपुरा भी लू की स्थिति में रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार को दिल्ली के कई इलाकों में 14 मई को सफदरगंज 42, नजफगढ़ 46.1, अयाननगर 44, नरेला 44, पालम 44, रिज 44 और पीतमपुरा में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है. वहीं नजफगढ़ और पीतमपुर में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हो सकता है। 15 को भी तापमान में इजाफे के आसार हैं। 16 मई को राजधानी दिल्ली के मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है। 16 मई को दिल्ली बादल छाए रहने के आसार है। देश के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। वहीं 18, 19 और 20 मई को देश के हिस्सों में बादल छाए रहने के आसार हैं।

रविवार को लू से लोगों को सावधान करने के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की चेतावनी के लिए आईएमडी चार रंग कोड का उपयोग करता है – हरा (कोई कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), पीला (देखें और अपडेट रहें), नारंगी (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें)। अगले सप्ताह भीषण गर्मी से आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ कुछ राहत मिल सकती है। राजधानी में इस गर्मी के मौसम में यह पांचवीं हीटवेव है ।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close