युवती का दो साल से दैहिक शोषण..आरोपी पर 376,ST,,ST का अपराध दर्ज..भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर–शादी का प्रलोभन देकर आदिवासी युवती के साथ बलात्कार के आरोपी को सरकन्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने शिकायत के बाद बलात्कार और एससी एसटी का अपराध दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार किया है।
 
            सरकन्डा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि पुलिस कप्तान के विशेष निर्देश पर महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर लगातार और तत्काल कार्रवाई हो रही है। इसी क्रम में आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है।
 
                          पकड़े गए आरोपी का नाम अवनीश मिश्रा पिता आर एस मिश्रा है। आरोपी आसमा सिटी का रहने वाला है। आरोपी ने 22 साल की युवती के साथ शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया। बाद में शादी से इंकार भी कर दिया।
 
             युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी से फेसबुक के माध्यम से जान पहचान हुई थी। सम्पर्क में आने के बाद पिछले दो साल से शोषण कर रहा है।
close