Google search engine

Shani Margi 2023 -शनि देव होने जा रहे मार्गी, 2024 तक इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार

Shani Margi 2023 NEWS, Shani Margi 2023, Shani Dev, Shani Margi 2023, Shani Gochar 2023, Shaniwar Ke Upay,Shani Jayanti 2023

Shani Margi 2023: वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि देव कुंभ और मकर राशि के स्वामी हैं। साथ ही इनको कर्मफल दाता और न्याय प्रदाता माना जाता है। मतलब शनि देव व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि शनि देव 4 नबंवर को मार्गी होने जा रहे हैं।

Join WhatsApp Group Join Now

मतलब अब वह सीधी चाल चलेंगे। जिससे 3 राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। साथ ही शनि देव की कृपा से उनकी धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शनि देव का मार्गी होना कुंभ राशि के जातकों को लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि में ही मार्गी होंगे। इसलिए आप लोगों को 2024 तक हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही नई ऊर्जा का संचार होगा। वहीं परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे और आपको सबकी तरफ से मदद प्राप्‍त होगी। साथ ही जो लोग नौकरीपेशा हैं, उनको इस समय इंक्रीमेंट और प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। साथ ही कारोबारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं अगर आपका व्यापार लोहा,ऑयल, पेट्रोलियम और खनिज पदार्थ से जुड़ा है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आप सेविंग करने में भी सफल होंगे।Shani Margi 2023

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का सीधी चाल से चलना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको नौकरी और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपकी काम करने की शैली में निखार आएगा। जिससे कार्यस्थल पर बॉस आपसे इंप्रेस होंगे। वहीं इस अवधि में आप वाहन और प्रापर्टी भी खऱीद सकते हैं। साथ ही करियर में कोई अनुभवी आपकी मदद कर सकता है। वहीं अगर आप व्यापार करते हैं तो आप व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। साथ ही नया काम शुरू कर सकते हैं। वहीं जो बेरोजगार लोग हैं, वो अगर प्रयास करेंगे तो उनकी नौकरी लग सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

शनि देव का मार्गी होना मकर राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव में मार्गी होंगे। इसलिए इस समय आपको आक्समिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी योजनाएं सफल होंगी। वहीं आर्थिक स्थति में सुधार आएगा।

साथ ही पैतृ‍क संपत्ति के मामले में लाभ होगा। मेहनत करने पर आपको लाभ होगा और आपकी महत्‍वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी। वहीं आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग आपसे जुड़ेंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।Shani Margi 2023

close
Share to...