शहजादी और संध्या को नई जिम्मेदारी..दोनों को बनाया गया जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—–नगर विधायक शैलेष पांडेय की अनुशंसा पर दो पार्षदों को शासकीय महाविद्यालयों में जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। दोनों को कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अनुमोदन के बाद कलेक्टर ने सूची जारी किया है।
 
            वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पार्षद शहजादी कुरैशी को सरकंडा स्थित ई राघवेन्द्र राव विज्ञान महाविद्यालय में जनभागीदारी समित का अध्यक्ष बनाया गया। पार्षद संध्या तिवारी को शासकीय शबरी माता कन्या महाविद्यालय सरकंडा में जन भागीदारी समिति का अध्यक्ष मनोनित किया गया है।
 
                नगर विधायक शैलेष पाण्डेय समेत कांग्रेस नेताओं ने संध्या तिवारी और शहजादी कुरैशी को बधाई दी है।
close