कलेक्टर का बैक टू बैक इंस्पेक्शन,33 कर्मचारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस,प्रोसेस सर्वर को किया निलंबित

Shri Mi
2 Min Read

जशपुरनगर।कलेक्टर महादेव कावरे ने आज जिले के विभिन्न विभागों का आकस्मिक निरीक्षण कर अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिश जारी कर जवाब तलब किया है।  जिसमें कृषि विभाग के 17 कर्मचारी, सहायक आयुक्त के 09 कर्मचारी, मत्स्य विभाग के 5 कर्मचारी, ग्राम नगर निवेश के 2 कर्मचारी को नोटिश जारी करते हुए  खनिज विभाग के एक कर्मचारी को निलंबित  किया गया है।कारण बताओ नोटिश में कृषि विभाग से सहायक संचालक के.एन.पैंकरा, सहायक सचंालक कवच भगत, अनुसंधान सहायक एच.एल तिग्गा, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी डी.एन.पन्ना, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती मीना भगत, सावित्री भगत, सुनिल एक्क, श्रीमती इन्दूमति तिर्की, सहायक ग्रेड -02 अनिल कुमार वर्मा, अशोक प्रधान, देवलाल भगत,  सहायक ग्रेड03 सुसीता प्रधान, श्री सुधीर कुमार पैंकरा, , सुश्री लिलिधिरका लकड़ा, वाहन चालक श्री रवि शंकर राम, भृत्य श्रीमती शकुंतला नेताम, श्रीमती सावित्री भगत शामिल है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसी प्रकार सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के सहायक ग्रेड-02 श्रीमती फूलवती बघेल, सहायक गे्रड-03 अंजली कुजूर, वाहन चालक विद्याचरण सिंह, भृत्य चन्दन जायसवाल, परमेश्वर सिंह, शीतल राम, अम्बूल राम, संजय नरीज, अनुपमा नन्दे को नोटिश दिया गया है। मत्स्य विभाग के मत्स्य निरीक्षक सुश्री नीलम भगत,  सहायक ग्रेड-02 ललीता किस्पोट्टा, भृत्य अबित टोप्पो, रोमानुस कुजूर, चैकीदार लखनलाल यादव, ग्राम तथा नगर निवेश विभाग के अंकेक्ष रोशन तेज कुमार कुजूर तथा सहायक मानचित्र जागेश्वर दास जोशी को कारण बताओ नोटिश जारी किया गया है। साथ ही खनिज विभाग के प्रोसेस सर्वर श्री मनीष यादव को निलंबित कर दिया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close