पत्नी बनाने का दिखाया ख्वाब..महिला से किया लगातार बलात्कार..जयरामनगर निवासी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—-सरकंडा पुलिस ने युवती से बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम जयरामनगर निवासी आशीष अग्रवाल है। पीड़िता ने मामले में अपराध दर्ज कराया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण किया। अपराधी को आईपीसी की 376 (2) के तहत गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के हवाले किया है। 
             सरकन्डा पुलिस के अनुसार पीड़िता ने अपराध दर्ज कराया कि जयरामनगर निवासी आशीष अग्रवाल ने 24 सितम्बर से 11 जून 2021 के बीच शादी का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण किया। इस दौरान आरोपी ने कहा कि वह अपनी पत्नी बनाकर रखेगा। बादी में आशीष ने शादी करने से इंकार कर दिया।
       एडिश्नल एसपी उमेश ने बताया कि अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी को 15 घंटे के अन्दर आरोपी आशीष अग्रवाल को गिरफ्तार किया। आरोपी आशीष अग्रवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 का अपराध दर्ज किया गया। न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
close