सिम्स में जल्द होगा MRI,CT SCAN का लोकार्पण..विधायक ने लिया तैयारी का जायजा..कहा..निशुल्क होगा इलाज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-नगर विधायक ने आज सिम्स का औचक निरीक्षण किया। शैलेष पाण्डेय ने इस दौरान  MRI और CT SCAN की लोकार्पण तैयारियों का जायजा लिया। उन्होने कहा कि अब आम जनता को जल्द ही एमआरआई और सीटी स्कैन की निशुल्क सुविधा मिलेगी। पाण्डेय ने इस दौरान सिम्स के डीन को लौकार्पण कार्यक्रम समेत और अन्य मा्मलों में जरूरी दिशा निर्देश बी दिया। 
 
                   संभाग के सबसे बड़े शासकीय हॉस्पिटल CIMS का औचक निरीक्षण किया है। उन्होने इस दौरान जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को ध्यान में रखते हुए CT SCAN और MRI मशीन के लोकार्पण की तैयारियों को जानकारी ली। विधायक ने रेडियोलोजी विभाग में लगने वाली दोनो बड़ी मशीनों का और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
 
               शैलेष पाण्डेय ने बताया कि बिलासपुर की जनता को आने वाले समय मे निशुल्क CT SCAN और MRI की जांच की सुविधाएं मिलेंगी। शासन की सुविधा से आम जनता को राहत मिलेगी। उन्होने कबताया कि सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन की बिलासपुर की जनता को लम्बे समय से इंतजार था। अब जल्द ही इंतजार और समस्या खत्म होने वाली है।
 
                    निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान शहर विधायक के अलावा प्रदेश कांग्रेस सचिव और स्वास्थ्य विभाग प्रतिनिधि पंकज सिंह, विनय शुक्ला, सिम्स की डीन डॉ तृप्ति नगरिया.एमएस डॉ पुनीत भारद्वाज डॉ आरती पाण्डेय डॉ बी पी सिंह डॉ अर्चना सिंह डॉ ध्रुव और लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
 
सुख समृद्धि की कामना
            लुतरा शरीफ सैय्यद इन्शान अली शाह बाबा के सालाना उर्स पर बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डे ने दरगाह पहुँच कर चादर चढ़ाया। दरगाह पर प्रार्थना कर बिलासपुर और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस मौके पे सदर हाजी अकबर बक्शी, अमीन मुगल, ज़हूर अली, रेहान रज़ा, कप्तान खान, और दरगाह कमेटी के लोग विशेष रूप से मौजूद थे।
close