खोंदरा में पकड़ाए बड़े जुआरी..सीपत पुलिस की दबिश, डेढ़ लाख से अधिक नगद और स्कार्पियो जब्त

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20171010-WA0017बिलासपुर– बिलासपुर पुलिस ने खोंदरा के बोइरपड़ाव से जुआ खेलते छः जुआरियों को धर दबोचा है। आरोपियों में शहर के कुछ तुर्रम खान लोगं का भी नाम है। सीपत पुलिस ने थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल की अगुवाई में पुलिस कप्तान के निर्देश पर मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्रवाई की है। मौके से जुआरियों के अलावा डेढ़ लाख रूपए से अधिक नगद बरामद किया गया है। इसके अलावा स्कार्पियों गाड़ी को भी जब्त किया है। बताया जा रहा है हिरासत में लेते समय सभी आरोपियों ने रसूख का धौंस दिखाया और प्रलोभन देने की भी कोशिश की। लेकिन सीपत पुलिस के आगे जुआरियों की एक नहीं चली है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                   बिलासपुर सीपत पुलिस ने खोंदरा के बोईरपड़ाव में दबिश देकर जुआ खेल रहे छः जुआरियों को हिरासत में लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस कप्तान के निर्देश पर सीपत पुलिस ने कार्रवाई के दौरान ताश पत्ती के अलावा एक स्कार्र्पियो समेत करीब डेढ़ लाख रूपए से अधिक नगद भी बरामद किया गया है। जानकारी मिली है कि पकड़े गए जुआरियों में कुछ शहर के तुर्रमखान परिवार से वास्ता रखते हैं।

                   सीपत थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल के अनुसार सभी आरोपी गुपचुप जुआ खेल रहे थे। मुखबिर से लगातार जानकारी मिल रही थी कि खोंदरा के जंगल क्षेत्र और आसपास गांव में कोरबा,जांजगीर,बिलासपुर के जुआरी रोज जुआ खेल रहे हैं। इसी दौरान पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव के निर्देश पर बोईरपड़ाव में छापामार कार्रवाई की गयी। कार्रवाई में छः जुआरियों को पकड़ा गया है।

               जुआरी कोरबा और बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों नाम रोहित अवस्थी पिता राकेश अवस्थी उम्र 27 मसानगंज का रहने वाला है।  मोहम्मद इरफान पिता  खलील अहमद उम्र 30 साल लाला लाजपत नगर खपरगंज का निवासी है। सन्तोष पिता स्वर्गीय वीरू राजपूत उम्र 25 साल अशोक बिहार सरकन्डा में रहता है। लच्छू यादव पिता शंकरलाल यादव उम्र 32 साल का घर दयालबंद गुरूनानक चौक के पास है। संतोष ऊर्फ बाबा खटिक पिता स्वर्गीय बलीराम खटिक उम्र 36 साल करबला चौक में रहता है। मनोज श्रीवास्तव पिता स्वर्गीय के.बी.श्रीवास्तव उम्र 52 शांति मगर पाली थाना जिला कोरबा का रहने वाला है।

                         सीपत थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि जुआरियों के पास से एक लाख चौहत्तर हजार रूपए से अधिक नगद बरामद किया गया है।  बरामद स्कार्पियों का नम्बर CG-10 T 3682 है। आरोपियों पर धारा 151,107,116(3) के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

close