तहसीलदार की शिकायत पर…शराबी सचिव के खिलाफ कार्रवाई…हथियार लहराते पकड़ाया आरोपी..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Chhattisgarh.Policeबिलासपुर—सीपत थाना क्षेत्र में लोकसुराज अभियान के कामकाज में बाधा पहुंचाने वाले शराबी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार लोकसुराज अभियान के दौरान उधम मचाने वाले शराबी का नाम डूमन सिंंह है। आरोपी डूमन सिंह लोकसुराज अभियान के दौरान काम काज में बाधा पहुंचा रहा था।

                          सीपत थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि फोन पर तहसीलदार अमित सिन्हां ने बताया कि ग्राम पंचायत गुड़ी में लोकसुराज अभियान शिविर में एक शराबी हंगामा मचा रहा है। अधिकारियों को काम काज के दौरान बाधा पहुंचा रहा है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने शराबी सचिव को धर दबोचा।

                  अनिल अग्रवाल ने बताया कि सचिव डुमन सिंह को हिरासत में लेकर जरूरी कार्रवाई की गयी। पंचनामा कार्रवाई के बाद शराबी सचिव को थाना लाया गया। ब्रेथ एनालाईजर टेस्ट में पाया गया कि डूमन सिंह शराब का सेवन किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।

 हथियार के साथ आरोपी पकड़ाया

 तोरवा पुलिस ने बीती रात्रि सरेआम हथियार लहराते एक युवक को धर दबोचा है। आरोपी का नाम कल्लू खान है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

                तोरवा पुलिस को जानकारी मिली कि बीती रात बुधवारी सब्जी मार्केट के पास एक आरोपी खुलेआम हथियार लहराकर लोगों को डरा धमका रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि आरोपी को घेराबन्दी कर पकड़ा गया । इस दौरान कल्लू खान हवा में हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी दी।

                     आरोपी के पास से पुलिस को चापड़ मिला। पंचानामा कार्रवाई के बाद आरोपी कल्लू खान पर धारा 91 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

close