खूंटाघाट जल योजना पर कमीशनखोरी का आरोप..पूर्व आईपीएस ने कहा..शहीद दिवस पर कैसा तिहार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG20171211151959बिलासपुर– कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि प्रदेश में महापुरूषों के व्यक्तित्व को सरकार ने मजाक बनाकर रख दिया है। बिलासपुर में चौक चौराहे बहुत हैं लेकिन घड़ी चौक नेहरू चौक पर बनाने का फैसला इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। दरअसल भाजपा सरकार देश के आदर्शों को ध्वस्त कर रही है। काम बहुत है लेकिन सरकार काम करना नहीं चाहती। प्रदेश सरकार के तुगलकी फरमान से किसान पस्त और उद्योगपति मस्त हैं। सिवरेज ने बिलासपुर को बरबाद कर दिया है। लोगों का ध्यान भटकाने के लिए घड़ी चौक बनाया जा रहा है। अरूण उरांव के अनुसार दुख होता है जिस दिन वीर नारायण सिंह का शहीदी दिवस मनाया जाता है उसी दिन सरकार तिहार मनाती है। निश्चित रूप से शहीदों का अपमान हुआ है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश के प्रभारी सचिव पूर्व आईपीेएस अरूण उरांव सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होने बताया कि झारखण्ड और छत्तीसगढ़ में नक्सली समस्या से इंकार नहीं किया जा सकता। लेकिन सीआरपीएफ जवान संतकुमार की बातों को भी नजर अंदाज नहीं कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ और झारखण्ड नक्सल समस्या से परेशान हैं। लेकिन सीआरपीएफ जवान संतकुमार का आरोप भी कुछ हद तक सही है। यदि नक्सलियों के खिलाफ अभियान के साथ विकास,रोजगार और पुनर्वास अभियान को मजबूती के साथ चलाया जाता तो आज छत्तीसगढ़ नक्सल विहीन राज्य होता। लेकिन कमीशनखोरी ने नक्सल समस्या को विकराल बना दिया है। सरकार में दृढ़इच्छाशक्ति की भारी कमी है। इसलिए नक्सलियों के हौसले बुलंद हैं।

       अरूण उरांव ने बताया कि लोगों का ध्यान भटकाने के लिए चौक चौरहों का खेल हो रहा है। महापुरूषों के आदर्शों को हमेशा जीवित रखने के लिए प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। चौराहों का नामकरण होता है। लेकिन भाजपा सरकार अब चौराहों का नाम बदलने की मुहिम चला रही है। किसानों को खेती नहीं करने की सलाह दी जा रही है। उद्योंगो को भरपूर पानी देना का फरमान जारी किया जा रहा है। दरअसल भाजपा सरकार किसान विरोधी है।

                अरूण उरांव ने बताया कि जिस समय प्रदेश की जनता शहीद वीर नारायण सिंह को नम आखों से याद कर रही थी। ठीक उसी समय प्रदेश सरकार तिहार मना रही थी। इससे जाहिर होता है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के आदर्श क्या हैं। उन्होने कहा कि जवाहर लाल नेहरू का व्यक्तित्व इतना बड़ा है कि उनके सामने कोई नहीं ठहरता। बावजूद इसके चौक का नाम बदलने की तैयारी की जा रही है।जबकि बिलासपुर में घड़ी के लिए कई चौक खाली हैं।

                            अरूण उरांव ने कहा कि 200 करोड़ की सिवरेज योजना 2000 करोड़ की हो गयी है। जानकारी मिल रही है कि खूंटाघाट से शहर में पानी लाने की योजना में भी कमीशनखोरी की तैयारी है। कांग्रेस पार्टी की योजना पर नजर है।

  एक सवाल पर अरूण उरांव ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए लड़ा जाता है। इस बार तो सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेंगे। संगठन चुनाव पर उरांव ने कहा कि जल्द ही जिला अध्यक्षों के नाम का एलान कर दिया जाएगा। पार्टी में किसी भी स्तर पर विवाद नहीं है। थोड़ा बहुत खटपट तो होता ही रहता है। पार्टी कार्यकर्ताओं में मतभेद हो सकते हैं लेकिन किसी भी स्तर पर मनभेद नहीं है।

Share This Article
close