अनियंत्रित ट्रक के घर में घुसने से छह लोग घायल

Shri Mi
1 Min Read

पन्ना-मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के ग्राम कठगांय यादव का पुरवा में एक ट्रक के अनियंत्रित होकर दो पक्के मकानों में घुस जाने से दो महिलाओं और तीन बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए हैं।पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कल रात जिले के उत्तरप्रदेश की सीमा से सटे ग्राम कठगांय यादव का पुरवा में एक ट्रक सड़क किनारे स्थित दो पक्के मकानों में घुस गया, जिससे दो महिलाएं कंचन, सावित्री और तीन बच्चें राखी (8), छोटी (6), किशन (3) तथा ट्रक चालक अनिल कुशवाहा (18) घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने मकान के मलबे में दबे घायलों को बाहर निकाला और डायल 100 एवं धरमपुर थाना पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को अजयगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

READ MORE-लता मंगेशकर की याद में सोमवार को आधे दिन की रहेगी छुट्टी

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close