बिलासपुर में अवैध उत्खनन के साठ मामले, MLA शैलेश पाण्डेय ने विधानसभा में उठाया सवाल

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।बिलासपुर जिले में 1 अप्रैल 2021 से 31 जनवरी 2022 तक खनिजों के अवैध उत्खनन के 60 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कांग्रेस सदस्य शैलेश पांडे ने जानना चाहा कि बिलासपुर जिले में खनिज साधन विभाग द्वारा 1 अप्रैल 2021 से 31 जनवरी 2022 तक अवैध रूप से खनिज खनन करने के कितने प्रकरण बने और उस पर विभाग द्वारा क्या कार्रवाई की गई।

जिसके जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि जिला बिलासपुर में दिनांक 1 अप्रैल 2021 से 31 जनवरी 2022 तक खनिजों के अवैध उत्खनन के 60 प्रकरण दर्ज किए गए।जिसमें 44 प्रकरणों को खान और खनिज अधिनियम 1957 के प्रावधानों के तहत निराकृत किया जाकर समझौता राशि तीस लाख आठ हजार 111 रुपये वसूल किया गया।शेष 16 प्रकरणों में कार्रवाई प्रचलन में है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close