गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार,आरोपियों से मोटर सायकल बरामद,NDPS का अपराध दर्ज,गए जेल

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर-तोरवा पुलिस ने असामाजिक तत्वो के खिलाफ अभियान चलाते हुए  दो आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने एक आरोपी को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपपियो को मोटरसायकल से गांजा तस्करी करते पकड़ा गया है।पुलिस कप्तान  प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ करवाई के दौरान गांजा तस्करी करते मोटर सायकल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया  है। परिवेश तिवारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में हुई है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

  आला अधिकारियों के निर्देश में तोरवा  पुलिस ने स्टाफ के साथ अमर उर्फ पिंटू सुखधाम पिता जितेंद्र शुक्ला उम्र 20 साल बापू उपनगर तोरवा और शुभम खटीक उर्फ विशाल खटीक पिता महेंद्र खटीक उम्र 22 साल टिकरापारा थाना कोतवाली को गांजा की तस्करी करते पकड़ा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुखबिर की सूचना पर देवरीखुर्द कमें पास धावा बोला गया। आरोपियों के पास से 2 किलो गांजा, दो अलग-अलग थैले में गांजा बरामद किया गया।

 परिवेश तिवारी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त परिवहन करते 2 मोटरसाइकिल,एक बिना नंबर स्लेटी कलर का बुलेट और  एक अन्य मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। इसके अलावा  दो मोबाइल भी जब्त किया गया है।दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कारवाही की गई। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close