पुष्पा अंदाज में सफेद चन्दन की तस्करी..पुलिस को देखते ही आरोपी फरार..112 किलो चंदन बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—रतनपुर पुलिस ने खुश्बुदार सफेद चन्दन की तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार चन्दन लकड़ी तस्कर भागने में कामयाब हुए है। जबकि करीब 111 किलो चन्दन की लकड़ी को बरामद करने में सफलता मिली है।जब्त चन्दन की कीमत करीब पांच लाख रूपयों से अधिक है।
 
                         ‘पुष्पा’ फिल्म की तर्ज पर लाल की जगह सफेद चन्दन की तस्करी का भांडा रतनपुर पुलिस ने फोड़ा है। बरामद 15 नग चंदन की कीमत का वजन करीब 111 किलोग्राम अधिक है। जब्त की कीमत करीब पांच लाख रूपयों से अधिक है।
 
           पुलिस के अनुसार गौरेला/पेन्ड्रा/ मरवाही और कोरिया जिले में सफेद चंदन के पेड़ो की उपज होती है। 9 फरवरी 2022 को पुलिस कप्तान पारूल माथुर को मुखबिर जानकारी मिली कि सफेद चंदन लकड़ी की तस्करी की जा रही है। दो युवक नया बस स्टैण्ड रतनपुर में बोरी में चन्दन की लकड़ी रखे है। उत्तरप्रदेश जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे हैं।
 
 जानकारी के बाद रतनपुर थानेदार हरविंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम रतनपुर बस स्टैण्ड पहुंची। इसी बीच बोरी के साथ खड़े दो युवक भागने लगे। पुलिस ने दोनो का पीछा किया। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर दोनो संदेही भागने कामयाब रहे। पुलिस ने मौके पर बोरियों से 2-2 फीट
लम्बे कुल 15 नग सफेद चंदन की लकड़ी को बरामद किया। 
 
               तौल कराने पर कुल 111 किलोग्राम लकड़ी बरामद किया गया। जब्त चंदन लकड़ियो की कीमत लगभग 5 लाख रूपयों से अधिक है। पुलिस के अनुसार खुशबुदार लकड़ियों के परिवहन पर प्रतिबन्ध है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा- 102 का अपराध दर्ज किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close