पुलिसकर्मी ने जल्ती सिगरेट से बच्ची को दागा,गिरफ्तार, डीजीपी ने दिया बर्खास्तगी आदेश

Chief Editor
2 Min Read

बालोद।बालोद से लगे ग्राम सिवनी में मकान मालिक की छोटी सी बेटी को 50 से अधिक जगहों पर सिगरेट दागने वाला  सिपाही अविनाश राय आज सुबह पावर हाउस भिलाई में गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरी तरफ, सिपाही के इस अपराध को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी डीएम अवस्थी ने उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया।विदित हो कि दुर्ग पुलिस लाइन के पहले बालोद जिले में पदस्थ सिपाही अविनाश राय परसों शराब के नशे में सिवनी अपने किराये के घर में पहुंचा और यहां मकान मालिक की डेढ़ साल की बच्ची से जबरन पापा बुलवाना चाहा। बच्ची द्वारा ऐसा न  कहने पर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करते हुए उसे 50 से अधिक जगहों पर सिगरेट से दाग दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

घटना की जानकारी जैसे ही पीडि़त बच्ची की मां को मिली वह उसे लेकर बालोद थाने पहुंची। पुलिस ने बच्ची को तुरंत अस्पताल भिजवाया और घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। डीजीपी अवस्थी ने आरोपी सिपाही को बर्खास्त कर उसे गिरफ्तार करने का आदेश जारी कर दिया है।
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डीआर पोर्ते ने बताया कि आरोपी सिपाही को आज सुबह भिलाई पावर हाउस स्थित छाया लॉज से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे पुलिस बालोद लेकर पहुंच गई है। आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। दूसरी तरफ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित झा ने बताया कि सिपाही हाल ही में बालोद से दुर्ग तबादले पर आया था। फिलहाल उसकी पदस्थापना पुलिस लाईन में है, लेकिन वह 25 अक्टूबर से ड्यूटी नहीं आ रहा था और दुर्ग पुलिस उसकी तलाश में लगी थी।

close