पुलिस कप्तान का महिला अधिकारियों को सख्त निर्देश..संवेदनशील बनें..महिला सम्बधित अपराध को गंभीरता लें..समस्या का करें तत्काल निराकण

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने महिला पुलिस अधिकारियो और कर्मचारियों के साथ बैठक कर समस्याओं को सुना। महिला सम्बधि अपराध मा्मले का निराकरण तत्काल करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान पुलिस कप्तान ने अभिव्यक्त एप की अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की बात कही। 
 
                  बिलसागुड़ी में पुलिस कप्तान पारुल माथुर ने महिला अधिकारियों  और कर्मचारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिया। बैठक के दौरान पुलिस कप्तान ने निर्देश दिया कि महिलाओं की शिकायतों को ना केवल गंभीरता के साथ लिया जाए..बल्कि मामले को संवेदनशीलता के साथ समाधान भी किया जाए।
 
                    पारूल माथुर ने उपस्थित महिला अधिकारियों को महिला डेस्क के लिए दिए गए स्कूटी और कम्प्यूटर का इस्तेमाल और संवेदना कक्ष का इस्तेमाल करने को कहा। अभिव्यक्त ऍप का अधिक से अधिक प्रचार करने के अलावा जिन थानों  में संवेदना केंद्र नहीं है वहाँ संवेदना केंद्र बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा।
 
                           इस दौरान पुलिस कप्तान ने चौक चौराहो पर तैनात महिला कर्मचारियों के लिए व्यवस्था का आश्वासन दिया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IUCAW गरिमा द्विवेदी , महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अंजू चेलक , निरीक्षक दुर्गा किरण पटेल और जिले की समस्त महिला अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थीं।
 
 
कोटा मेला स्थल में सुरक्षा व्यवस्था के साथ चलाया जा रहा है साइबर जागरूकता अभियान का कार्यक्रम *जानबो त बचबो*** 
 
अब तक करीबन 300 से अधिक लोगो को किया गया जागरूक
 
मेला प्रवेश द्वार में *HHMD* से चेकिंग के बाद दिया जा रहा है प्रवेश
 
मेले में घूम रहे संदिग्ध लोगों की तलाशी व चेकिंग लगातार की जा रही है 
बिलासपुर—-एडिश्नल एसपी रोहित झा ने बताया कि जनसामान्य को लोगो को जागरूक करने साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की कड़ी में जानबो त  बचबो कार्यक्रम की शुरुआत रतनपुर थाना क्षेत्र से किया गया। 
 
             झा ने जानकारी साझा किया कि साइबर अपराध को लेकर शिकायतें दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इस बात को ध्यान में रखकर जिले के सभी थानों में साइबर जागरूकता अभियान जालबो त बचबो चलाया जा रहा है। लोगों को साइबर अपराध का शिकार होने से बचने को लेकर जरूरी टिप्स दिए जा रहे हैं। एसडीओपी आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में अभियान को कोटसागर मेला में भी चलाया गया। 
 
                  झा ने बताया कि जानबो त बचबो अभियान 1 मार्च महाशिवरात्रि पर्व से शुरू किया गया है। मेला में अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों को साइबर जागरूकता अभियान की जानकारी दी गयी है। करीब 300 से अधिक लोगों को साइबर अपराध के बारे में बताया गया है। अधिकारों की जानकारी भी दी गयी है। साथ में मेला प्रवेश द्वार पर संदिग्ध व्यक्तियों की एचएचएमडी के माध्यम से चेकिंग भी किया जा रहा है।
 
close