सुलझी कत्ल की गुत्थी..2 आरोपी गिरफ्तार.. धारदार हथियार बरामद..रंजिश में हुई हत्या

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
रायगढ़— खरसिया पुलिस ने कुनकुनी अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने मिलकर पुरानी रंजिश के कारण अधेड़ को मौत के घाट उतारा है। आरोपियों के पास हत्या में उपयोग किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है।
                                             
       पुलिस के अनुसार 10-11 अप्रैल 2021 की दरम्यानी रात खरसिया अन्तर्गत ग्राम कुनकुनी, लोहाखान में अधेड़ व्यक्ति की किसी ने हत्या कर दिया। मामले में मृतक के पुत्र दीपक कुमार ने थाना पहुंचकर बताया कि पिता की हत्या बीती रात किसी अज्ञात आरोपी ने किया है। धारधार हथियार से गला रेत कर हत्या किया है।
 
                   अपनी रिपोर्ट में बताया कि प्रतिदिन की तरह पिता परमानंद राठिया घर के पास झोपड़ी में अकेले सोये थे।  सुबह हमारे घर का दरवाजा बंद था । बहन ज्योति राठिया अपने मोबाईल फोन से चाचा सदानंद राठिया को फोन कर घर का दरवाजा खोलवाई । उसके बाद मां ने  पिताजी को देखी खाट कि पर सोये हुए हैं। कोई अज्ञात व्यक्ति पिता के गले मे धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया है। खरसिया पुलिस घटना के संबंध में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध आईपीसी की धारा 302 अपराध पंजीबद्ध किया।
 
         घटना की जानकारी के बाद पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह ने तत्काल मौके के लिए टीम को रवाना किया। थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सुमंत राम साहू टीम के साथ  घटनास्थल पहुंचकर मृतक के घरवालों और आसपास के लोगों से पूछताछ किया।.
 
           इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक का कुनकुनी के शंकर लाल राठिया से विवाद था। जानकारी के बाद पुलिस तत्काल  शंकरलाल राठिया के घर पहुंची। शंकरलाल ने घटना के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी होने से इंकार कर दिया।
 
                   पूछताछ के दौरान  टीआई ने शंकर की बाईक पर  लाल खून का दाग  देखा। ठीक इसी समय डाग स्कावयड बाइक तक पहुंची। कुत्ता ने शंकरलाल राठिया को देखते ही भौंकने लगा। और फिर शंकर को अपराध कबूल करना ही पड़ा। 
 
                   आरोपी शंकरलाल राठिया ने बताया कि उसका भी खेत परमांनद राठिया के घर के पास में है । खेत में लगी फसल को परमानंद का मवेशी खा गया था।  इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा विवाद हुआ । और फिर समझौता भी हो गया। इसी बीच पाया कि कई दिनों से खेत में सिंचाई के लिये लगाये गये पाईप को रात में कोई काट देता है। उसे शक हुआ कि पाइप काटने का काम परमानंद ही करता है।  आरोपी शंकर ने बताया कि मृतक परमानन्द का विवाद पूरनलाल के साथ भी था। 
 
                 दोनों ने मिलकर परमानंद की हत्या का प्लान बनाया। 10 की रात्रि को दोनों बाइक से  परमानंद की झोपड़ी पहुंचे । दोनों ने हंसिया और गुप्ती से परमानंद के गले को काटा।  पीठ में गुप्ती से 3-4 बार गुप्ती से हमला भी किया।
 
               हत्या के बाद दोनो बाइक लेकर डेम गये । डेम में शंकर अपने खून लगे कपड़ो को धोकर नहाया। हंसिया, पेंट को डेम के पास छिपा दिया। और बाइक लेकर घर आ गए। पुलिस ने शंकर लाल की निशानदेही या हंसिया और कपड़े  को बरामद किया। 
 
                  हत्या में शा्मिल शंकर लाल राठिया पिता गोवर्धन राठिया औक पूरन लाल राठिया पिता करम साय राठिया को खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार न्यायालय मं पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close