पिता की हत्या के बाद बेटे ने खुद को किया कैद..मौके पर पहुंची..गिरफ्तार हुआ आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— रतनपुर पुलिस ने पीपरपारा पहुंचकर पिता के हत्यारे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 31 की बीती रात को बाप बेटों में खूनी संघर्ष हुआ था। इसके बाद बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद खुद को कमरे में कैद कर लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              सोमवार की सुबह रतनपुर पुलिस को सुबह जानकारी मिली कि पीपरपारा में भवन सिंह धनुहार उम्र 60 साल की किसी ने हत्या कर दिया है। भवन सिंह की लाश उसकी बाड़ी में ही है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि किसी ने भवन सिंह के गले में धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा है। 

                 पूलिस ने पंचनामा कार्रवाई के दौरान भवन सिंह की बहू उत्तरा बाई से पूछताछ की। उत्तरा बाई ने बताया कि 31 की रात्रि को उसके पति सियाराम और ससुर भवन सिंह के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा होते देख वह अपने चाचा ससुर अमर सिंह के घर चली गयी। इसके बाद घर में केवल पति सियाराम और ससुर भवन सिंह से रह गए।

                            उत्तरा बाई धनुहार ने बताया 1 मई की सुबह घर पहुंची। बाड़ी में श्वसुर की रक्तरंजित लाश देखकर डर गयी। इसके बाद आस पड़ोस को जानकारी दी। इसी दौरान पति सियाराम ने बताया कि उसने पिता की हत्या कर दिया है। इसके बाद उसने अपने आपको कमरे में बन्द कर लिया। 

             पूछताछ के बाद पुलिस ने सियाराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 302  का अपराध दर्ज करने के बाद न्यायालय के हवाले कर दिया गया है।

TAGGED:
close