बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट..घटना में मां ने भी दिया साथ..पीएम और पूछताछ के बाद दोनो गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–पति पत्नी की आपसी विवाद में पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस पूछताछ में मामला सामने आ गया है। आरोपी पत्नी और मृतक के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201, 34 का अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनो को न्यायालय के हवाले कर दिया गया है।
 
हत्या के आरोपियों का नाम
 
1) रोशन यादव उर्फ छोटू पिता स्व. दिलहरण यादव उम्र 28 वर्ष निवासी- नजरलाल पारा सिरगिट्टी, थाना सिरगिट्टी
2)रामायण बाई यादव पति स्व. दिलहरण यादव उम्र 53 वर्ष  निवासी- नजरलाल पारा सिरगिट्टी, थाना सिरगिट्टी।
 
                                पुलिस से हासिल जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी निवासी सुनील यादव ने 1 अक्टूबर को थाना पहुंचकर पिता दिलहरण की मौत की जानकारी दी। सूचना के बाद मर्ग कायम किया गया। मृतक के शरीर को पंचनामा कार्रवाई के बाद चिकित्सालय भेजा गया।
 
                पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के बेटे रोशन यादव उर्फ छोटू पिता स्व. दिलहरण यादव को बुलाकर पूछताछ को अंजाम दिया गया। काफी पूछताछ के बाद रोशन ने मां राधाबाई के साथ मिलकर पिता के साथ मारपीट और हत्या का जुर्म कबूल किया।
 
                  पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि 30 सितम्बर 2022 की शाम करीबन 6 बजे दिलहरण घर पहुंचा। अश्लील गाली-गलौच के साथ पत्नी और बेटे के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान दिलहरण बेहोश हो गया। ईलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले गए। डाक्टर ने मृत घोषित किया।
 
                 इसके पहले  मर्ग कायम के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर अंतिम संस्कार को रोककर पूछताछ की कार्रवाई को अंजाम दिया। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद रोशन यादव और उसकी मां राधाबाई को 12  नवम्बर को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। दोनो को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
close