दुष्कर्म के आरोप में फरार कांग्रेस विधायक का पुत्र गिरफ्तार

Shri Mi
1 Min Read

इंदौर।इंदौर की महिला थाना पुलिस ने अपराध शाखा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोप में फरार 25 हजार के इनामी आरोपी करण मोरवाल को आज गिरफ्तार कर लिया। करण कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल का पुत्र है। श्री मुरली मोरवाल पड़ोसी उज्जैन जिले की बड़नगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि करण मोरवाल के खिलाफ इसी वर्ष अप्रैल में दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। उसके खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

तमाम प्रयासों के बाद भी करण की गिरफ्तारी नहीं हो पाने पर उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित कर बाद में इनाम की रकम भी बढ़ायी गई। आरोपी करण को आज यहां अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। करण की गिरफ्तारी उज्जैन संभाग के मक्सी के पास से की गई है। पुलिस करण से पूछताछ कर रही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close