बेटा ने पिता को सुलाया मौत की नींद..आरोपी पुत्र गिरफ्तार..नशे की हालत में दिया घटना को अंजाम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
रायगढ़—- थाना चक्रधरनगर के गांव कुम्हीबहाल में नशे में चूर बेटा ने अपने पिता पर बजनी पत्थर से हमला  कर मौत की नींद सुला दिया। घटना 7 अप्रैल 2021 की है। मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 
                    थाना चक्रधरनगर अन्तर्गत ग्राम कुम्हीबहाल में 7 अप्रैल /21 की रात बेटा गौरहरि ने अपने पिता महेश राठिया जांता पत्थर को सिर में मार दिया। गहरी चोट से महेश राठिया की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के समय दोनों नशे की हालत में थे। घटना की जानकारी के बाद थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अभिनव कांत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ और जांच के बाद मृतक के पुत्र गौरहरि राठिया के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। आरोपी बेटे को को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है । 
 
            जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल की रात महेश राठिया और उसका बेटा गौरहरि राठिया घर में शराब पीये। मृतक का भाई, बहू और गवाहों ने जांचकर्ता पुलिस अधिकारी को बताया कि मृतक का पुत्र गौरहरि राठिया कुछ काम धंधा नहीं करता है। महेश राठिया रात करीब 11 बजे नाराजगी जाहिर करते हुए काम धाम नहीं करने को लेकर नाराजगी जाहिर की। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होगया। इसी दौरान आरोपी गौरहरि घर की परछी में रखे जांता पत्थर को उठा कर पिता के सिर पर मार दिया। जिसके चलते महेश राठिया गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
                आनन फानन में महेश राठिया को परिजनों ने के.जी.एच. अस्पताल में भर्ती कराया। जांच पड़ताल के बाद डाक्टर ने मृत घोषित किया। आरोपी को गौरहरि राठिया पिता महेश राठिया उम्र 26 वर्ष ग्राम आजुई कुम्हीबहाल नटवरपुर से गिरफ्तार कर रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
Share This Article
close