सोनिया गांधी रणथंम्भोर में मनायेगी अपना जन्मदिन

Shri Mi
1 Min Read

कोटा-कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी नौ दिसम्बर को राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले के रणथंभौर में अपना जन्मदिन मनायेगी और इसके लिए राहुल गांधी के भी आज सवाई माधोपुर पहुंचने का कार्यक्रम है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी आज रणथंम्भोर नेशनल पार्क पहुंच गई। इस बीच दोपहर कोटा में राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा को बूंदी जिले में केशवरायपाटन के पास गुड़ली फाटक पर पहुंचकर समाप्त किया। राहुल गांधी विमान से सवाई माधोपुर जाएंगे जहां वह सोनिया गांधी के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर गांधी परिवार के अन्य सदस्य भी यहां पहुंच रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

राहुल गांधी का 10 दिसम्बर से फिर अपनी भारत जोड़ो यात्रा को शुरू करने का कार्यक्रम है और यह संभावना बताई जा रही है कि श्रीमती गांधी भी उस दिन भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए हवाई मार्ग से कोटा पहुंचकर बाद में श्री गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ सकती है। इस बारे में विस्तृत कार्यक्रम की अभी प्रतीक्षा की जा रही है कि वे कहां से राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हो सकती है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close