जल्द ही कर्क राशि में बनेगा धन राजयोग, इन 3 राशियों को सफलता के साथ मिल सकती है अपार धन-संपदा

Grah Parivartan 2023, Budh Gochar 2023, Budh Gochar 2023, Nirjala Ekadashi 2023 Monthly Rashifal,Upay, Astro News, Neech Bhang Rajyog, Horoscope Today, Shani Sadesati, Akshaya Tritiya, Surya Grahan, Aaj Ka Rashifal ,Horoscope Today,Budhaditya Rajyog In Capricorn,AstroNews, horoscope, religion news ,Year Ender 2022,
Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर किसी न किसी तरीके से जरूर पड़ता है। ऐसे ही शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह 10 मई को शाम 7 बजकर 39 मिनट पर चंद्रमा की राशि कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

जहां पर 7 जुलाई को सुबह 3 बजकर 59 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद सूर्य की राशि सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के कर्क राशि में प्रवेश करने धन राजयोग का निर्माण हो रहा है।

यह योग कई राशियों के भाग्य को चमका सकता है। जानिए धन राजयोग बनने से किन राशियों की चमक सकती है किस्मत।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,जब कुंडली में शुक्र ग्रह पहले, चौथे, सातवें और दसवें भाव में प्रवेश करते हैं या फिर तुला, मीन राशि में स्थित हो, तो इस धन राजयोग का निर्माण होता है। बता दें कि शुक्र कर्क राशि के पहले भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में धन राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस योग को बेहद शुभ माना जाता है।

धन राजयोग बनने से इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

मिथुन राशि

इस राशि में शुक्र द्वितीय भाव में प्रवेश करेंगे। मिथुन बुध की राशि है। ऐसे में बुध और शुक्र के बीच मित्रता का भाव है। धन राजयोग बनने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। परिवार में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। बिजनेस में भी लाभ मिलने का आसार है। इसके साथ ही धन लाभ के पूरे योग नजर आ रहे हैं। विवाह का प्रस्ताव आ सकते हैं। घर में कोई वैवाहिक समारोह हो सकता है।

83 विषयों के लिए होगी यूजीसी-नेट जून 2023 की परीक्षा
READ

कर्क राशि

इस राशि में शुक्र पहले भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए धन राजयोग विलासिता दे सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी और अचानक धन लाभ हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी हर कोई आपकी बात को सुनेंगे। इसके साथ ही आपको मान-सम्मान के साथ पद-प्रतिष्ठा भी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां ही खुशियां आ सकती है।

कन्या राशि

इस राशि में शुक्र एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी धन लाभ मिलने के पूरे आसार है। शुभ राजयोग का असर इस राशि के जातकों के जीवन में भी पड़ सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं से निजात मिल सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। रोमांस के प्रबल योग बन रहे हैं। कार्यस्थल में उच्च अधिकारियों का साथ मिल सकता है, जिससे आपको अपनी कुशलता दिखाने का मौका मिल सकता है। अगर आप अविवाहित है, तो विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।