खेल मंत्री के खिलाफ FIR: महिला कोच ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप

Shri Mi
1 Min Read

महिला कोच ने हरियाणा के खेल मंत्री व पूर्व हॉकी कोच संदीप सिंह पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने मंत्री के खिलाफ अपराध दर्ज कर किया है। डीजीपी ने इस मामले की जांच के लिए आईपीएस समेत तीन सदस्यता कमेटी गठित की हैं, जो इस पूरे मामले की जांच करेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जानकारी के मुताबिक,ये मामला चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है। लेडी कोच के द्वारा दी शिकायत में आरोप लगाया गया कि खेल मंत्री संदीप सिंह द्वारा उन्हें अपने सरकारी बंगले में बुलाकर छेड़छाड़ की गई। मंत्री द्वारा मनपसंद पोस्टिंग का लालच भी दिया और कहा कि अगर वो उनकी बात मानेगी तो सबकुछ मिलेगा।

लेडी कोच ने आगे अपनी शिकायत में बताया कि जब उनकी बात नहीं मानी तो उनका ट्रांसफर कहीं और कार दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत कई मंत्रियों और मुख्यमंत्री से भी की पर उसकी नहीं सुनी गई। इस मामले में विपक्ष हमलावर हैं और खेल मंत्री का इस्तीफे की मांग कर रहे है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close