सरे-राह लूटपाट को दिया अंजाम..चन्द घन्टों में गिरफ्तार..दोनो आरोपी निकले हिस्ट्रीशीटर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—राहगिरों को डरा धमकाकर लूटपाट करने वालों के खिलाफ सरकंडा पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने शिकायत के चन्द घन्टों बाद लूटपाट के दो आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपियों के पास लूट की मोबाईल , नेकबैंड और लूटपाट को अंजाम देते समय उपयोग किए गए दो मुंहा चाकू को बरामद किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
 
                   एडिश्नल एसपी निमेष बरैया ने बताया कि 1 अक्टूबर को लूतरा सीपत थाना निवासी परदेसी राम उइके रायपुर से मोटरसाइकिल से साथी महेंद्र सिंह के साथ लौट रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे के आस पास बिलासपुर अपोलो चौक के के पास पहुंचा। दो अज्ञात लड़कों ने परदेशीराम की मोटरसाइकिल रूकवा लिया। दोनों ने धकमी देते हुए खुद को पहचानने के लिए कहा। इसके बाद दोनों ने हाथ मुक्का से मारपीट करना शुरू कर दिया।
 
      निमेष ने बताया कि दोनों आरोपियों मे से एक ने कू से से प्रार्थी पर हमला कर दिया। इससे परदेशीराम के बाएं कंधे के पास चोट लगी। प्रार्थी और उसका दोस्त डर गए। आरोपियों ने  प्रार्थी के गले से बोट कंपनी का नेक बैंड और उसके दोस्त महेंद्र से मोबाइल को लूट लिया।
 
              एडिश्नल एसपी ने बताया कि प्रार्थी परदेशी राम की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज़ कर आरोपियों की हुलिया के आधार पर पता तलाश शुरू किया। पतासाजी के दौरान आरोपी राजेंद्र गोंड़ पिता बलदेव गोंड़ उम्र 22 साल और सूरज दास मानिकपुरी पिता शत्रुघ्न दास मानिकपुरी उम्र 23 साल निवासी दुर्गा नगर लिंगियाडीह को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपिोयं ने जुर्म कबूल किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो मुहा चाकू , लूट की मोबाइल और नेक बैंड को बरामद किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर मान. न्यायालय पेश किया गया। 
 
             निमेष बरैया ने बताया कि दोनों आरोपी आदतन बदमाश है। आरोपियों के खिलाफ कई मामलों में अलग अलग थानों में अपराध भी दर्ज है। जेल की हवा भी कई बार खा चुके हैं। 
close