कर्मचारी नेता सुनील ने बताया..फेक न्यूज से बचे..जनवरी से मिलेगा वेतन बृद्धि का लाभ..एरियर्स का होगा भुगतान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर——छत्तीसगढ़ शासकीय लिपिक कर्मचारी संघ नेता सुनील यादव ने बताया कि जनवरी महीने से लिपिको का वेतन वृद्धि के साथ मिलेगा। जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि जुलाई से मिलने वाला नियमित वेतन वृद्धि जनवरी महीने के वेतन में जोड़कर मिलेगा।
   
            छत्तीसगढ़ शासकीय लिपिक संघ के जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि कोरोना काल में लिपिक कर्मचारियों में वेतन वृद्धि को लेकर कुछ भ्रामक जानकारी मिल रही है। जबकि इसमें किसी प्रकार की कोई सच्चाई नहीं है।
 
          सुनील यादव ने बताया कि सभी विभागों के कर्मचारियों का नियमित वेतन वृद्धि जुलाई  से मिलना था। लेकिन शासन की तरह से विलंब किया गया। बढ़ा हुआ वेतन अब जनवरी माह से निमित दिया जाएगा। इसके अलावा जुलाई माह से अब तक एरियर्स राशि का भुगतान भी जनवरी में होगा।
 
          सुनील ने कहा कि कुछ लोग समाचार पत्रों में फेंक न्यूज़ छपवाकर कर्मचारियों को भ्रमित कर रहे है। कर्मचारियों से अपील है कि किसी प्रकार की भ्रमित जानकारियों से बचें। नियमित वेतन वृद्धि नियमानुसार सेंक्शन कर मासिक देयक बनाकर जिला कोषालय में जमा करें।  साथ ही जुलाई से दिसम्बर तक का वेतन वृद्धि का एरियर्स देयक गड़ना पत्रक के साथ तैयार कर बिल लगाए।
 
              कर्मचारी नेता ने जानकारी दी कि शासन की मंशा स्पष्ट है। कर्मचारी हित मे लिए निर्णय का हम स्वागत करते हैं। भविष्य में जल्द ही अन्य मांगों को भी शासन के सामने से मजबूती के साथ रखा जाएगा।
close