प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पुनिया का बिलासपुर दौरा..20 को लेंगे बैठक..कई विधानसभा का करेंगे दौरा..होंगे रूबरू

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया चार दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचेगे। पुनिया 17 सितम्बर को नई दिल्ली से रवाना होकर शाम 6 बजे रायपुर आएँगे। इसके बाद प्रदेश के 21 सितम्बर तक अन्य जिलों का भ्रमण के साथ कार्यक्रम में शिरक करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        कांग्रेस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया 17 सितम्बर को दोपहर नई दिल्ली से रवाना होकर शाम 6 बजे रायपुर पहुंचे। रात्रि में सर्किट हाउस में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक और चर्चा करेंगे।

                      18 सितम्बर की दोपहर 2 बजे भाटापारा को प्रस्थान करेंगे। 4 बजे भाटापारा विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंग। इसके बाद बलौदा बाजार के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6 बजे बलौदाबाजार विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 

                  पीएल पुनिया रात्रि बलौदा बाजार में विश्राम के बाद 19 सितम्बर की सुबह दस बजे गिरौदपुरी के लिए रवाना होंगे। दर्शन के बाद शिवरीनारायण के लिए रवाना होंगे। मंदिर दर्शन के बाद करीब डेढ बजे जैजेपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। ढाई बजे जैजेपुर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद पीएल पुनिया शाम चार बजे जांजगीर चांपा के लिए रवाना होंगे। यहां भी शाम को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद 20 सितम्बर की सुबह 10 बजे बिलासपुर को रवाना होंगे।

                     बिलासपुर जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश प्रभारी दोपहर 11 बजे बिलासपुर पहुचेंगे। कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद दोहर एक बजे मुंगेली प्रस्थान करेंगे। बैठक के बाद शाम पांच बजे रायपुर रवाना होंगे।  रायपुर में रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन यानि 21 सितम्बर को पीएल पुनिया सुबह विमान से नई दिल्ली को रवाना होंगे

TAGGED:
close