प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय ने कहा..टाकेश्वर पाटले राजनीतिक मुहरा..उनकी राजनैतिक चरित्र हत्या का किया प्रयास..आवेदन का निष्पक्ष जांच बहुत जरूरी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कांग्रेस नेता के बयान को राजनीतिक बताया है। प्रेस नोट जारी कर अभय नारायण राय ने बताया कि टाकेश्वर पाटले का आरोप समझ से परे है। दरअसल सब कुछ उनकी राजनीतिक चरित्र हत्या का प्रयास है। टाकेश्वर पाटले ने पुलिस कप्तान से मामले की जांच की मांग की है। बेहतर होगा कि मामले में जांच हो और सच्चाई सामने आए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता टाकेश्वर पाटले ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मेरे विरूद्ध जांच की मांग की है। प्रतिक्रिया में प्रेस नोट जारी कर अभय ने कहा कि टाकेश्वर पाटले का आरोप समझ से परे है। मेरी राजनीतिक चरित्र हत्या का प्रयास किया गया है। टाकेश्वर पाटले को जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी ने जब जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव बनाया। इसके बाद ही उनके बारे में जानकारी मिली।

           अभय ने बताया कि टाकेश्वर का किससे जमीन विवाद है, उसके घर किसने पथराव किया, इस संबंध में मेरी बातचीत किसी से नहीं हुई है। पुलिस प्रशासन से मांग करूंगा कि टाकेश्वर के  आवेदन की जांच की जाए। सच सामने आ जाएगा। मेरे ऊपर लगाये गये आरोप मनगढंत और  तथ्यहीन है।

                       प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि 40 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में हूँ। छात्र राजनीति से लेकर वर्तमान कांग्रेस राजनीतिक तक। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों में भी सक्रिय रहा। और वर्तमान में कई जिम्मेदारियां भी निभा रहा हूं। 0इस प्रकार की गतिविधियों से मेरा कोई लेना-देना नहीं रहा है। निश्चित रूप से टाकेश्वर पाटले एक मुहरा है। उसके पीछे मेरे खिलाफ राजनीतिक षड़यंत्र रची जा रही है। पुलिस जांच में सब कुछ सामने आ जाएगा।

close