पीसीसी उपाध्यक्ष अटल ने कहा… CM ने दिया जिले को दीपावली तोहफा ..समस्या निराकरण में आएगी तेजी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now
बिलासपुर—-सकरी, रतनपुर, बेलगहना तहसील बनाए जाने पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने सीएम के प्रति आभार जाहिर किया है। अटल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 200 गांवों को दीपावली के पहले बहुत बड़ा सौगात दिया है। तहसील बनने से ग्रामीण जन जीवन को सीधा फायदा होगा। लोगों को कामकाज में अब बहुत ही आसानी होगी।
 
         प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवस्तव ने सकरी, रतनपुर और बेलगहना को नई तहसील बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है। अटल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिलासपुर वासियों को दीपावली का बहुत बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री की घोषणा से जनता में बेहद ही खुशी है।
 
                तीनों उप-तहसील को तहसील बनाए जाने पर अटल ने कहा कि लगभग 200 ग्राम पंचायतें तीन तहसील का हिस्सा होंगी। अब लोगो को समस्या लेकर कोटा और बिलासपुर तहसील का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे जनता का समय और रूपए दोनों ही बचेंगे। परेशानियों से निजात मिलेगा।
  
          अटल ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बिलासपुर के प्रति गहरा अनुराग है।  बिलासपुर के सर्वांगीण विकास को लेकर उनके दिल दिमाग में हमेशा हलचल रहती है। यही कारण है कि उन्होने बिलासपुर जिले के चहुमुंखी विकास को लेकर प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण करते हुए सकरी, रतनपुर और बेलहगना उप-तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा ठीक दीपावली पर्व के पहले दिया है।
 
                कांग्रेस नेता कहा कि अब नई तहसीलों में नई सरकारी समितियों का गठन होगा। नई राजस्व मामले में ग्रामीणों की समस्याओं का तेजी से निकारण भी होगा। तहसील बनाए जाने पर तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चैहान, महापौर रामशरण यादव, प्रदेश  प्रवक्ता अभय नारायण राय, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद नायक ने खुशी जाहिर की है।
Share This Article
close