शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जीआर चंद्रा ने किया पदभार ग्रहण

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह संघ के प्रमुख संरक्षक पीआर यादव और अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति मे रायपुर स्थित जल संसाधन विभाग के ट्रेनिंग सेंटर के सभागृह में किया गया। पदभार ग्रहण करते यह प्रदेश अध्यक्ष जीआर चंद्रा ने प्रदेश कार्यकारिणी गठित करते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष के 11, प्रदेश महामंत्री के पांच ,प्रदेश कोषाध्यक्ष एक, प्रदेश प्रवक्ता एक, प्रांतीय सचिव 12 ,प्रांतीय संगठन सचिव 8 और 28 केंद्रीय प्रबंध कार्यकारिणी समिति विभागीय ,प्रांतीय संयोजक 6 और संभागीय अध्यक्ष 4 सहित कुल 76 सदस्यों का कार्यकारिणी गठित कर आदेश जारी किया।न्यूज अपडेट के लिए ग्रुप से जुड़े,क्लिक करे यहां

Join Our WhatsApp Group Join Now

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर के सचिव किशोर शर्मा ने बताया कि जिला शाखा बिलासपुर के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए जिला शाखा बिलासपुर के निर्वाचन की घोषणा हुई। तत्कालीन परिवहन विभाग के संयोजक ललित पांडे को चुनाव अधिकारी बनाया गया।18 सितंबर रविवार को जिला अध्यक्ष का चुनाव होगा। रायपुर में रायपुर जिला शाखा रायपुर के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष रामचंद्र टांडी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय तिवारी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय झा के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष गणेश राम चन्द्रा ने प्रदेश के सभी प्रांतीय पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में संघ के प्रमुख संरक्षक पीआर यादव, आलोक जाधव, उमेश मुदलियार, जगत मिश्रा ,जेपी उपाध्याय सहित अन्य कर्मचारी साथी उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close