फायनल ट्रायल के बाद होगा स्टेट महिला टीम का एलान..विन्टेश ने बताया..खेल परिसर में हुआ सभी वर्ग का ट्रायल..53 खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-क्रिकेट संघ बिलासपुर ने वूमेंस अंडर -16 ,अंडर -19, अंडर -23 और सीनियर वूमेंस टीम का एलान कर दिया है। क्रिकेट संघ के सचिव विन्टेश अग्रवाल ने बताया कि टीम एलान के पहले महिला खिलाड़ियों का ट्रायल कराया गया।  ट्रायल में 53 महिला खिलाड़ियों ने शिरकत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
                क्रिकेट संघ बिलासपुर सचिव विन्टेश अग्रवाल  ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देश पर बिलासपुर वूमेंस अंडर 16, अंडर 19, अंडर 23 और सीनियर खिलाड़ियों का ट्रॉयल के बाद टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। ट्रायल का आयोजन 30 जून को सुबह 10 बजे  खेल परिसर मैदान सरकंडा में किया गया।  ट्रायल में अलग अलग गांव और शहरों  से लड़कियों ने शिरकत किया। पेंड्रा, मुंगेली, तखतपुर, मस्तूरी,सकरी, सीपत, बिलासपुर शहर से तकरीबन 53 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया।
              ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों  की फिजिकल फिटनेस ,बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग का जायजा लिया गया। चयनकर्ता शैलेश सैमुअल, ओपी यादव, अपूर्व भंडारी और रोहित ध्रुव ने योग्य खिलाड़ियों चयन किया हैै। 
                  विन्टेश ने बताया कि अंडर 16 वूमेंस टीम में चयनकर्ता ने यती शर्मा, तनु राजपूत, चांद चेलक, इशिका शिंदे, माधुरी कौशिक, गीत डेहरिया, प्रवीन कौर वालिया, आराध्या स्वर्णकार, प्रतिक्षा दुआ, अंकिता मीरे और खुशी मानिकपुरी को स्थान दिया है।। 
                        अंडर-19 वूमेंस टीम में महक ठाकुर, मानव यादव, तानिया बैरिया, जास्मीन पटनायक, स्वाति यादव, देवकी यादव, रिमी गलडविन, कामना  यादव, शिखा यादव और एश्वर्या सिंह को मौका मिला है।
                      अंडर 23 वूमेंस टीम में दुर्गेश नंदिनी साहू, निशिका ओट्टलवार, ज्योति नट, राखी यादव, सुरुचि चंद्राकर, इशिका मिश्रा, संजीता पटेल, समृद्धि श्रीवास्तव और ममता सारथी ने स्थान बनाया है। सीनियर वूमेंस टीम में शीवि पाण्डेय., श्रद्धा वैष्णव, यशी पांडे, प्रतिज्ञा सिंह, सृष्टि शर्मा, जागेश्वरी पटेल, राधिका यादव, शिल्पा साहू और महेश्वरी कश्यप को स्थान मिला है।
        क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव ने बताया कि सभी चयनित महिला खिलाड़ियों का स्टेट टीम के लिे 4 जुलाई को रायपुर स्थित आरडीसीए मैदान में ट्रायल होगा। इसके  बाद छत्तीसगढ स्टेट टीम का एलान किया जाएगा।
                 खेल परिसर में महिला टीम के लिए ट्रायल के दौरान मैदान में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष मुकुल तिवारी  क्रिकेट संघ बिलासपुर अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव विंटेश अग्रवाल, अनुराग बाजपाई, देवेन्द्र सिंह, आलोक श्रीवास्तव,  रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, महेंद्र गंगोत्री, दिलीप सिंह, अभिषेक सिंह, अभिनव शर्मा,महेश दत्त मिश्रा, सोनल वैष्णव, आयुष दीक्षित, जलेश यादव उपस्थित थे।
close