रात में चुराया बैटरी..दिन में गिरफ्तार.. आरोपी को न्यायालय में किया गया पेश

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—-पुलिस ने ट्रैक्टर से बैटरी चोरी शिकायत के कुछ घंटो बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने बैटरी को भी जब्त किया है। रोपी को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
 
                       बिल्हा पुलिस जानकारी के अनुसार कहरौद निवासी राजकुमार बांधे ने 23 अक्टूबर को थाना पहुंचकर शिकायत में बताया कि किसी ने ट्रैक्टर की बैटरी को पार कर दिया है। ट्रैक्टर को अपने प्लाट में खड़ा किया था। 
 
                  राजकुमार बांंधे की शिकायत पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पतासाजी शुरू की। इसी बीच एक संदेही को पकड़कर पूछताछ की गयी। कड़ाई से पेश आने पर संदेही जितेन्द्र ऊर्फ नानू ने बैटरी चोरी करना स्वीकार किया। जितेन्द्र ने जानकारी दी कि वह भी कहरौद का रहने वाला है।
 
                                 पुलिस ने जितेन्द्र की निशानदेही पर बैटरी को जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
Share This Article
close