भारी मात्रा में चोरी का डीजल बरामद..मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार..बोलेरो जब्त..अब मालिक की तलाश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—हिर्री पुलिस ने डीजल चोरी के आरोपी को पकड़ा है। आरोपी के पास से पुलिस ने 110 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया है। एक बोलेरो समेत 3 नग भरा और06 नग खाली जरीकेन के अलावा सब्बल,पाईप भी बरामद किया गया है। पकड़ा गया आरोपी लक्ष्मण प्रसाद केवल कदमटोला भालूमाड़ा जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश का रहने वाला है।
 
                       हिर्री पुलिस के अनुसार रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि एक बोलेरो वाहन में डीजल चोर घूम रहे हैं। जानकारी के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी हिर्री बृजलाल भारद्वाज की अगुवाई में बोलेरो को घेरा बंदी कर पकड़ा गया।
 
       बोलेरो के अन्दर से एक हरे एक नीले रंग का प्लास्टिक पाईप, एक लोहे का सब्बल, 50 लीटर डीजल से भरा प्लास्टिक डिब्बा,  7 डिब्बा 35 लीटर वाला, प्लास्टिक के एक डिब्बा में 35 लीटर डीजल को जब्त किया गया। खाली 6 डिब्बों को भी बरामद किया गया।
 
                एक प्लास्टिक डिब्बा में 25 लीटर डीजल जब्त किया गया। पुलिस ने कुल 110 लीटर डीजल अपने कब्जे में लिया है। बोलेरो को भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 41 (1-4) का अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को  न्यायालय में पेश करने के बाद मालिक की पता साजी की जा रही है।
 
 
 
close