चोरी का सोना चांदी और मोबाइल बरामद…पुलिस की दो अलग मामले में कार्रवाई..तीन आरोपी गिरफ्तार..एक फरार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
 बिलासपुर– सरकंडा पुलिस ने सोना चांदी और मोबाइल की चोरी मामले में शिकायत के बाद दो आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का नाम वीर सिंह गोंड और राजेश धुरी है। दोनो आरोपी चंदुवा भाठा तारबाहर और कोरमी सिरगिट्टी के रहने वाले है। आरोपियों को आईपीसी की धारा 457, 380, 34, 411 के तहत जेल दाखिल कराया गया है। सरकंडा पुलिस ने चोरी की मोबाइल बेचने के फिराक में घूम रहे एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
आरोपियों का नाम और पता ठिकाना
1) वीर सिंह गोड पिता सुखनिधान सिंह उम्र 36 साल साकिन लिंक रोड शर्मा लॉज गली निराला नगर चंदुआभाठा
2) राजेश धुरी पिता धनाराम धुरी उम्र 26 साल साकिन कोरमी थाना सिरगिट्टी
         सरकन्डा थानेदार ने बताया कि चिंगराजपारा निवासी पीड़ित विरेन्द्र साहू ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि 21 सितम्बर 2022 को बेटी के जन्मदिन कार्यक्रम में वसंत वाटिका में था। मेहमान के कमरे से अज्ञात आरोपियों ने सोने चांदी के जेवर औप मोबाईल पार कर दिया। मामले में अपराध कायम कर आरोपियों की पतासाजी शुरू हुई।
विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना पर वीर सिंह गोड निवासी निराला नगर चंदुआ भाठा को पकड़कर पूछताछ को अंजाम दिया गया। आरोपी ने अपराध कबूल कर बताया कि घटना को राजेश धुरी के साथ मिलकर अंजाम दिया है। आरोपी ने बताया कि चोरी की मोबाइल और सोने चांदी के जेवर को कोरमी निवासी सुखनंदन धुरी को बेचा है।
दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गये सोने चांदी के जेवरऔर मोबाईल बिकी रकम 3000 रूपयों को बरामद किया गया।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने किया गया। तीसरे आरोपी सुखनंदन धुरी की पता तलाश की जा रही है। 
         कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, प्रधान  आरक्षक  विनोद यादव, आरक्षक विवेक राय, अशफाक अली, राहुल सिंह, मिथलेश सोनी अविनाश कश्यप, भागवत चंद्राकर, मनीष वाल्मिक, गोवर्धन शर्मा का सराहनीय योगदान रहा ।
चोरी की मोबाइल बेचते पकड़ाया आरोपी
सरकंडा थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर मोबाइल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।मुखबीर ने बताया कि एक व्यक्ति चिल्हाटी मस्जिद के पास चोरी की 5 नग मोबाईल बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम नवीन धुरी निवासी चिल्हाटी बताया। आरोपी ने मोबाइल चोरी का अपराध कबूल किया। कब्जे 4 नग कीपेड और एक नग एंड्रायड मोबाईल बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले पेश किया गया है।
close