चोरी की मोटरसायकल बरामद..आरोपी गिरफ्तार.. आरोपी मराठा को न्यायालय में पेश किया गया

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—–सिविल लाईन पुलिस ने मोटरसायकल चोरी मामले में खोजबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आईपीसी की धारा 379 का अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को खिलाफ न्यायालय के हवाले किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम योगेश मराठा है।
 
                       सिविल लाइन पुलिस के अनुसार गणेश नगर निवासी अजय पात्रे ने थाना पहुंचकर बताया कि 1 जनवरी को करीब साढ़े सात बजे हरिभूमि प्रेस के सामने बिरयानी दुकान के सामने मोटरसायकल रखा था। इसी दौरान किसी ने मोटर सायकल सीबी साईन क्रमांक सीजी 10एपी 3894 को पार कर दिया।
 
          प्रकरण दर्ज होने के बाद मोटरसायकल और आरोपी की पतासाजी की गयी। इसी दौरान  ईमलीभाठा जोगी आवास थाना सरकन्डा थाना क्षेत्र से संदेही योगेश मराठा को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान योगेश मराठा के कब्जे से चोरी की मोटर सायकल को बरामद किया गया। आरोपी ने चोरी का अपराध भी कबूल किया। प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
close