अजीब संयोग..52 पत्ती खेलते 52 जुआरी गिरफ्तार..पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से हड़कम्प..2.5 लाख जब्त

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— कोटा पुलिस के साथ कार्रवाई के दौरान अजीब संयोग देखने को मिला। आंवला नवमी को कार्रवाई के दौरान घोघा जलाशय कोरी डेम के पास 52 पत्ती खेलते 52 जुआरियों को धर दबोचा है। पकड़े गए सभी जुआरी परम्परा का निर्वहन कर रहे थे। आंवला नवमी को  शुभ दिन मानकर जुआ खेल रहे थे। पकड़े गए जुआरियों में ज्यादातर पर्यटक बताए जा रहे है।  

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 कोटा पुलिस ने आंवला नवमी के दिन जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। घोंघा जलाशय के कोरी स्थित शुभ दिन को जगा रहे 52 पत्ती के साथ 52 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस को जानकारी थी कि आंवला नवमी पर्व कोटा में बहुत प्रसिद्ध है। अच्छी खासी संख्या में लोग डेम घूमने आते है। और जुआ का पड़ लगा कर लाखों रूपए का दांव खेलते हैं। 

                  इस बात को ध्यान में रखते हुए जुआरियों को पकड़ने पुलिस ने पहले ही रणनीति को तैयार कर लिया था। पुलिस जवानों को मौके पर सिविल कपड़ों में तैनात कर दिया गया था। साथ ही जुआरियों को पकड़ने रतनपुर,बेलगहना तखतपुर पुलिस लाइन से पुलिस मंगाकर कोरी डैम के आसपास तैनात कर दिया गया था।

                        इसी बीच मुखबीर से जानकारी मिली कि कोरीडेम के नीच जंगल में जुआरियों ने अपने मंसूबों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने घेराबन्दी करने के बाद धावा बोल दिया। पुलिस को सादी वर्दी में पाकर जुआरियों में धमाचौकड़ी मच गयी। लेकिन घेराबन्दी के बीच कोई भागने में सफल नहीं हुआ।

              एडिश्नल एसपी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 52 पत्ती खेलते 52 जुआरियों को पकड़ा गया है। इसके अलावा करीब दो लाख 45 हजार रूपए जब्त किये गए है। सभी जुआरियों के खिलाफ 502 ,503 ,504 ,506 , और जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

close