महंंगाई के खिलाफ धरना..रणनीति तैयार..कांग्रेस नेताओं ने बताया..टीम बनाकर करेंगे प्रदर्शन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— महंगाई के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने  11 जून को प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का एलान किया है। बिलासपुर में भी जिला कांग्रेस के नेताओं की रणनीति तैयार हो गयी है। टीम बनाकर सभी कांग्रेस नेता शहर के सभी पेट्रोल पम्प के सामने सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक धरना और महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                         11 जून को कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का एलान किया है। बिलासपुर जिला कांग्रेस नेताओं ने बैठक धरना प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा की है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, जिला कांग्रेस ग्रामीण और शहर अध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रमोद नायक ने बताया कि शहर के सभी पेट्रोल पम्प के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके टीम का गठन किया गया है।

                                     कांग्रेस नेताओं ने बताया कि देश इस समय भयंकर महंगाई का शिकार है। इसके लिए केवल और केवल केंद्र सरकार जिम्मेदार है। केन्द्र की गलत नीतियों के कारण देश की जनता महंगाई की आग में झुलसने को मजबूर है। गैस -पेट्रोल-डीजल और खाद्य वस्तुओं की आसमान तक पहुंच गयी है। अनियंत्रित मूल्य वृद्धि से गरीब जनता को दाल नमक भी नसीब नहीं हो रहा है।

                  ज़िला शहर और कांग्रेस कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर शहर के सभी पेट्रोल पंपो के सामने प्रतीकात्मक धरना प्रदर्शनकिया जाएगा। सभी कांग्रेस नेता तख्ती लेकर प्रदर्शन पेट्रोल पम्प के सामने प्रदर्शन करेंगे ।

              शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बताया कि शहर के सभी पेट्रोल पम्प के सामने शहर उपाध्यक्ष- महामंत्रियों की अगुवाई में प्रदर्शन होगा। प्रत्येक टीम में 5 संयुक्त महामंत्री ,5 सचिव, 3 संयुक्त सचिवों को रखा गया है। साथ ही शहरीय क्षेत्र के चारो ब्लाक अध्यक्ष अपनी अपनी टीम के साथ प्रदर्शन करेंगे।

             धरना में विधायक, महापौर, ज़िला पंचायत अध्यक्ष,पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, निर्वाचित जन प्रतिनिधि ,एमआईसी सदस्य,पार्षद, महिला कांग्रेस ,सेवा दल,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई,अनुषांगिक संगठन,मोर्चा संगठन,बूथ ,जोन ,समेत सभी कांग्रेसजन अपनी सुविधानुसार पेट्रोल पंप धरना स्थल में शामिल होंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान सभी को कोरोना गाइड लाइन का पालन सख्ती के साथ करने को कहा गया है।

close