भाटपारा नगरपालिका में खदबद..विधायक का इशारा..भाजपा पार्षदों ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव..खतरे में कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी पर

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—भाटापारा नगर पालिका भाजपा पार्षदों ने पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता के खिलाफ  अविश्वास का प्रस्ताव वाा आवेदन कलेक्टर को दिया है। बताते चलें कि 31 सदस्यीय भाटापारा नगर पालिका परिषद में भाजपा के 13 पार्षद हैं। अविश्वास प्र्स्ताव आवेदन में भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया है कि सुनीता गुप्ता अपनी जिम्मेदारियों में फेल हो चुकी है। जनता मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने प्रताड़ित है। ऐसी सूरत में सुनीता गुप्ता को सदन में विश्वास हासिल करना होगा। भाजपा पार्षद अपना समर्थन वापस लेते हैं।
   भाटपारा नगर पालिका परिषद के भाजपा पार्षदों ने मोर्चा खोलते हुए नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता के खिलाफ कलेक्टर कोअविश्वास प्रस्ताव का आवेदन है। भाजपा पार्षदों ने निवेदन किया है कि चूंकि सुनीता गुप्ता के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं है। इसलिए उन्हें नगरपालिका अध्यक्ष पद रहने की दायित्य खो चुकी है। उन्हें अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना होगा। 
भाजपा पार्षदों ने खोला मोर्चा
                 विधायक प्रतिनिधि आशीष जायसवाल ने बताया कि 31 सदस्यीय भाटापारा नगर पालिका परिषद में भाजपा के कुल 13 पार्षद हैं। सुनीता गुप्ता के कार्यकाल में एक भी जनहित के कार्य नहीं हुए। बिजली, पानी और सड़कों के मरम्मत का मूलभूत काम भी अध्यक्ष सुनीता गुप्ता के कार्यकाल भी नहीं हुआ। मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से जनता प्रताड़ित हो रही है। जायसवाल कहा कि कलेक्टर रजत बंसल को आवेदन देकर हमने स्पष्ट किया है कि सुनीता गुप्ता के खिलाफ कांग्रेस के पार्षद भी अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के साथ हैं।
              विधायक के प्रतिनिधि ने बताया कि नगर पालिका परिषद और अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से तंग आकर नागरिकों ने पालिका जाना बन्द कर दिया है। पूरे राज्य में भाटापारा अकेली नगरपालिका है जहां 24 प्रतिशत कमीशन में काम होता है।  अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को पूरे पार्षदों का समर्थन है।
विधायक सक्रिय..गलियारे में खदबद
                   जानकारी हो कि नगर पालिका परिषद भाटापारा में 14 कांग्रेस के पार्षद और 13  पार्षद भाजपा से हैं।  तीन पार्षद निर्दलीय है। कांग्रेस समर्थित नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव बिगुल फूक कर भाटापारा की राजनीतिक गलियारों में खदबद शुरू हो गयी है।
               बताचे चलें कि प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता शिवरतन शर्मा भाटापारा से नगर विधायक है। बताया जाता है कि विधायक शिवरतन शर्मा के नेतृत्व में ही कांग्रेस समर्थित नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सुनीता गुप्ता को पटकनी देने के लिए लामबंदी की जा रही है।
               ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद यादव ने अविश्वास प्रस्ताव आने पर कांग्रेस पार्षदों के पूर्ण समर्थन से प्रस्ताव खारिज होने की बात कही,। उन्होने नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को सिरे से खारिज किया। बताया कि कांग्रेस शासनकाल में भाटापारा शहर का तेजी से विकास हुआ है।
अंको का खेल
                                नगरपालिका अधिनियम के अनुसार 31 सदस्यों की नगर पालिका भाटापारा में अविश्वास प्रस्ताव आने पर अध्यक्ष को अपनी कुर्सी बचाने के लिए 10 पार्षदों के समर्थन की आवश्यकता होगी। भाजपा को अविश्वास प्रस्ताव पारित कराने के लिए 21 पार्षदों के समर्थन की आवश्यकता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close