पुलिस को देखते जुआरियों में हड़कम्प.. खेत में दांव लगाते 52 पत्ती समेत 10 आरोपी पकड़ाए..50 हजार नगद बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर…कोटा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर खेत में 52 पत्ती पर दांव लगाते 10 जुआरियों को धर दबोचा है। आरोपियों के पास से पुलिस को 52 पत्ती समेत 50 हजार से अधिक रूपयों को बरामद किया है। यद्यपि इस दौरान पुलिस से बचने जुआरियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन घेराबन्दी के चलते जुआरी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुए। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  कोटा पुलिस को जानकारी मिली कि कपसियाकला स्थित एक खेत में कुछ जुआरी 52 पत्ती पर दांव लगा रहे है। खबर मिलते ही कोटा पुलिस की टीम गुपचुप तरीके से मौके पर पहुंचकर जुआरियों की घेराबन्दी की। यद्यपि इस दौरान जुआरियों ने भागने का असफल प्रयास किया। बावजूद इसके पुलिस ने दस जुआरियो को धर दबोचा। जुआरियों के पास से 50 हजार  190 मिले। साथ ही 52 पत्ती को भी जब्त किया गया।

                कोटा पुलिस के अनुसार पकड़े गए जुआरियों के नाम रवि साहू निवासी पटैता, हमेलाल सतनामी निवासी खैझिटी, बलराम साहू निवासी पटैता, राकेश अनंत निवासी दर्रीकाप, संतराम कुर्रे निवासी घोंघाडीह, राजेन्द्र मानिकपुरी निवासी बरद्वार, चरण अनंत निवासी कपसियाकला,श्यामसुन्दर निवासी ढनढन,र रमेश कुमार सतनामी निवासी घोंघाडीह और राजाराम निवासी दर्दीकांपा  है।

                पकड़े गए सभी जुआरियों के साथ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

close