VIDEO-बन्नाक चौक में कांग्रेसियों का सफल चक्काजाम..ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाया..PM पर हत्या का अपराध

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—ब्लाक कांग्रेस कमेटी का तिफ़रा-सिरगिट्टी-परसदा स्थित बन्नाक चौक सिरगिट्टी में चक्काजाम सफल नजर आया। इस दौरान किसानों के समर्थन में कांग्रेस नेताओं ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी लक्ष्मीनाथ साहू की अगुवाई में उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान रायपुर, बिलासपुर, तिफरा और मस्तूरी की तरफ आने जाने वाली सभी वहानों के थमने को मजबूर होना पड़ा। कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए दिल्ली सीमा पर प्रदर्शन के दौरान मरने वाले किसानों के लिए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री मोदी पर हत्या का अपराध दर्ज करने के साथ ही तीनों काले कनून को वापस लिए जाने की मांग की।
 
                   बन्नाक चौक में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने किसानों के समर्थन में उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान मस्तूरी, रायपुर, मुंगेली, तिफरा आने जाने वाले वहानों की लम्बी कतार तीन घंटों तक देखने को मिला।
         
        ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान और ज़िला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस ने किसान समर्थन धरना प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटों तक आने जाने वाले वहानों को पूरी तरह से रोका गया।जिसके चलते दोपहर 12 से  3 बजे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप रहा। 
 
              धरना प्रदर्शन के दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करते देखा गया। यद्यपि इमरजेन्सी सेवाओं के साथ ही स्कूली बस को प्रदर्शनकारियों ने नहीं रोगा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री और केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारबेजी की।
 
          लक्ष्मीनाथ साहू ने बताया कि पीएम की तगलकी नीति ने भारत की अर्थव्यवस्था को बरबाद कर दिया है। उन्हें किसान और किसानी की बल्कि अडानी और अम्बानी की चिंता है। लगातार देश की कम्पनियों को पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है। दिल्ली सीमा पर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों की मौत पर लक्ष्मीनाथ ने कहा कि देश का किसान अब  बहुरूपिया  प्रधानमंत्री के एक एक रंग से वाकिफ हो चुका है। अब उन्हें एक पल भी प्रधानमंत्री के पद पर रहने का अधिकार नहीं है। साहू ने कहा कि कोरोना काल में किसान नहीं होता तो हमारी भी हालत पाकिस्तान जैसे होती। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस बात की चिन्ता नहीं है कि देश का किसान किस हालत में अन्न पैदा करता है। सच तो यह है कि प्रधानमंत्री किसान और देश की जनता को भेड़ बकरी की नजर देेखते हैं। अब किसी से नहीं छिपा है कि नरेन्द्र मोदी का विश्वास लोकतंत्र में नहीं है। यही कारण है कि हिटलरशाही के खिलाफ देश की जनता उठ खड़ी हुई है। 
 
                ब्लाक अध्यक्ष ने बताया कि तीनों कृषि क़ानून पूरी तरह से किसान विरोधी है। इसका कांग्रेस पार्टी पुरज़ोर विरोध करती है। केन्द्र की भाजपा सरकार को हर हालत में तीनों कानूनों को वापस लेना होगा।धरना प्रदर्शन के दौरा्न तिफरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू के अलावा पार्षद पुष्पेंद्र साहू,पार्षदरवि साहू ,पार्षद सूरज मरकाम,जिला सचिव युवा कांग्रेस संत सर्वे, मनोज पाटकर,अमित यादव ,पवन साहू,एल के लाडिया,रामायण रजक,नरेंद्र सोनवानी,राजेश साहू, अक्षय नवरंग,रविन्द्र डाहिरे,प्रताप वर्मा,बाबा खान,महेश ठाकुर,दिनेश यादव,रमाकांत  साहू,त्रिलोकी वर्मा,पवन कश्यप,संजय सिंघानिया,रामकुमार मनहर,अजय मनहर,रेशम खांडे,गोपाल सिंह,आकाश चौधरी,बंटी चौहान,संदीप बंजारे,गौरव साहू,शिव पाल,बलराम जयसवाल,संतोष यादव,अनंत प्रसाद,गोविंद यादव,भिना नेताम,बंटी वर्मा,शैलेश सेंगर,अरुण वधानी,सुनील पांडेय,रवि जसवाल,धनीराम,विनोद निर्मलकर,शनि श्रीवास,योगेश सोनी,शिवम अवस्थी विशेष रूप से मौजूद थे।
close