ऐसे खसरों को मिलेगी प्राथमिकता..कलेक्टर का निर्देश..रोस्टर बनाकर करें जांच..एसडीएम करेंगे मानिटरिंग..जल्द पूरा करें स्टेडियम निर्माण कार्य

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत् 1 सितम्बर से ग्राम पंचायतों में आवेदन लिए जाएंगे। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने यह बातें टाइम लिमिट बैठक में अधिकारियों से कही। उन्होने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में इसके लिए आवदेन प्रपत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए।
 
            कलेक्टर डाक्टर सारांश मित्तर ने टाइम लिमिट बैठक में अधिकारियों को बताया कि एक सितम्बर से भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का आगाज किया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिव उपस्थित होकर आवेदन लेंगे। डॉ. मित्तर ने क्षेत्र के पटवारी और ग्राम कृषि विस्तार अधिकारियों को रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायतों में उपस्थित होकर आवेदनों की जांच करने की बात कही। उन्होने बताया कि गतिविधियों की एसडीएम  माॅनिटरिंग करेंगे। 
 
संगधित धान को महत्व
 
            बैठक में डॉक्टर मित्तर ने कहा शत् प्रतिशत त्रुटिरहित गिरदावरी के लिए हर एक खेत में जाकर सत्यापन किया जाए। सभी स्तर के राजस्व अधिकारियों को आबंटित किए गए गांव में 10 प्रतिशत खसरों की जांच करना अनिवार्य है। सभी को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् जिन किसानों ने सामान्य धान के बदले  सुगंधित धान या अन्य फसल लगाए है। ऐसे रकबे की एंट्री प्राथमिकता से करने को कहा।
 
ज्यादा से ज्यादा कम्पोस्ट का प्रयोग
 
                   उपस्थित अधिकारियों को कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री पौधरोपण अभियान को गंभीरता से लिया जाए। गोधन न्याय योजना के तहत् नगरीय क्षेत्र के गौठानों से तैयार जैविक खाद की बिक्री बढ़ाने के आदेश को गंभीरता से लिया जाए। लोगों को गौठानों से तैयार सुपर कम्पोस्ट खाद के उपयोग को प्रोत्साहित करें। सार्वजनिक और निजी प्रतिष्ठान, खदान क्षेत्रों में किए जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम में अधिक से अधिक कम्पोस्ट खादों का उपयोग किया जाए।
 
            गौठानों में विकसित  चारागाहों में पानी की व्यवस्था के लिए जल्द से जल्द बोर खनन का किया जाए। 
 
वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए माइक्रो प्लानिंग
 
          बैठक में कलेक्टर ने कोविड-19 के वैक्सीनेशन की समीक्षा की। उन्होंने माइक्रो प्लानिंग कर वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने को कहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिनों के माध्यम से घर-घर जाकर वैक्सीनेशन से छुटे लोगों का सर्वे करने को कहा। उन्होने बताया कि जिन क्षेत्रों में ज्यादा लोग टीके से वंचित है वहां टीम बनाकर टीकाकरण अभियान चलाया जाए। बिल्हा, मल्हार, तखतपुर नगरीय निकायों में टीकाकरण की प्रगति को शत प्रतिशत किया जाए।
 
स्टेडियम को पूरा करने का निर्देश
 
            कलेक्टर ने नगर निगम बिलासपुर समेत तखतपुर और रतनपुर नगरीय निकायों में मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान और जिले में प्रगतिरत इंग्लिश मीडियम स्कूलों की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण पूर्ण करने कहा। बहतराई स्टेडियम के शेष बचे काम को भी शीघ्र पूर्ण कर खेल विभाग को हस्तांरित करने  का निर्देश पीडब्लूडी विभाग को दिया।
 
सड़क मरम्मत पर जोर
 
              अमृत मिशन कार्यां की समीक्षा के साथ ही कलेक्टर ने कहा कि 15 सितम्बर के बाद सड़कों के मरम्मत कार्य शुरू किया जाए। निर्माणाधीन व्यापार विहार स्मार्ट सड़क और प्लेटोनियम 20 सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिया।
close