आत्महत्या के पहले बाबू ने लिखा सुसाइड नोट..तहसीलदार ने किया मजबूर.. लिपिक नेता रोहित ने कहा.. दर्ज हो FIR..दबने नहीं देंगे मामला

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
रायपुर—- देवभोग प्रभारी तहसीलदार के लिपिक की आत्महत्या मामले में प्रदेश लिपिक संघ ने मोर्चा खोल दिया है। लिपिक संघ नेता रोहित तिवारी ने नायब तहसीलदार पर प्रताडना का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।
 
                      जानकारी हो कि गरियाबन्द जिले के देवभोग स्थित नायब और प्रभारी तहसीलदार बाबू शुभम पात्रा ने आत्महत्या कर ली है। लिपिक शुभम पात्रा ने अपने पीछे एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सुसाइड में लिपिक ने नायब तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे पर प्रताड़ना के साथ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है।
 
              रोहित तिवारी ने कहा कि शुभम पात्रा की मौत के लिए प्रभारी तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे जिम्मेदार है। प्रभारी तहसीलदार की प्रताड़ना से परेशान हो कर शुभम ने आत्महत्या की है। प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बयान जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ में बेलगाम अफसरशाही और प्रशासनिक आतंकवाद चरम पर है।  जिसका दुष्परिणाम छोटे कर्मचारियों को भुगतना पड रहा है। कर्मचारी आत्महत्या  जैसा कदम उठाने को मजबूर हो रहा है। 
 
             शुभम पात्र के खाते में छुट्टी बची रहने के बाद भी तहसीलदार ने बीमार मां को देखने के लिए छुट्टी देने से इंकार किया है। निश्चित रूप से यह असंवेदनशीलता की पाराकाष्ठा है। रोहित तिवारी ने बताया कि दोषी तहसीलदार को तत्काल निलंबित करते हुए शासन से मुक़दमा चालाने की मांग करते हैं। यदि जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं की जाती है या मामले को दबाने का प्रयास किया गया तो संगठन प्रदेश स्तर पर काम काज ठप्प कर दिवंगत लिपिक के लिए न्याय की मांग करेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close