शराब में मिलावट करते पकड़ाए सुपरवाइजर और कार्यकर्ता..आबकारी अधिकारी की बड़ी कार्रवाई.. भारी मात्रा ढक्कन, मिलावटी मदिरा बरामद..सभी को किया गया बर्खास्त..ब्लैकलिस्ट में डाला गया

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
महासमुंद—देशी विदेशी में शराब में मिलावट करते पाए गए दो सुपरवाइजर समेत 4 सेल्समैन को बर्खास्त कर दिया गया है। मामला महासमुन्द जिले के गढ़फूलझर से है। आबाकारी अधिकारी टीम ने देशी विदेशी मदिरा दुकान में शिकायत के बाद धावा बोला। आबकारी अधिकारी ने शऱाब मिलावट करते 2 सुपरवाइजर और 4 सैल्समैंन रंगे हाथ पकड़ा। पकड़े गए सभी 6 लोगों को सहायक आयुक्त और आबकारी अधिकारी विजय सेन शर्मा ने बर्खास्त कर दिया है। आरोपियों को ब्लैक सूची में भी डाल दिया  गया है।
 
                 महासमुन्द जिला आबकारी अधिकारी और सहायक आयुक्त विजय सेन शर्मा ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि शराब दुकान में कुछ कर्मचारी मिलावट के खेल में शामिल है। इसके बाद इन सभी पर नजर रखने को कहा गया।
 
देशी विदेशी मदिरा दुकान में एक साथ कार्रवाई
 
                               पुख्ता सबूत के बाद जिले के गढ़ फूलझर स्थित देशी- विदेशी मदिरा दुकान में टीम ने धावा बोला। सभी को शराब में मिलावट करते रंगे हाथों पकड़ा गया। विजय सेन शर्मा ने बताया कि  गढ़ फूलझर देशी मदिरा दुकान में सुपरवाइजर  चंद्रहास भोई, सेल्समैन, लोकनाथ बंजारे, दिनेश खूंटे को मिलावट के काम में शामिल होना पाया गया। मौके से तीनों आरोपियों के पास से 2 नग प्लेन पाव में मिलावट, 1 नग प्लेन प्लास्टिक पाव में मिलावट पाया गया। इस दौरान आबकारी टीम ने 1 नग बाइक की चाभी, एक बड़ा आलपिन बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मिलावट की बात को कबूल किया। सुपरवाइजर और दोनों सेल्समन के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 39 और 38(क) के तहत कार्यवाही की गयी है। या गया।
 
                                       वियय सेन शर्मा ने बताया कि टीम ने इसी क्रम में शिकायत के बाद विदेशी मदिरा दुकान  में रेड कार्रवाई की है। औचक की गयी कार्रवाई में मुख्य विक्रयकर्ता सुमन कुमार, विक्रयकर्ता हितेश कुमार  और दीपक मिरी को विदेशी शराब में मिलावट करते दबोचा गया। आरोपियों ने पूछताछ में अपराध भी कबूल किया।
 
बरामद सामान
    
          कार्रवाई में आरोपियों के पास से आफ्टर डार्क 2 पाव , आल सीजन 1 पाव, गोआ स्पेशल 7 पाव में मिक्ससिंग होना पाया गया । इस दौरान आरोपियों से 1 नग सूजा, गोआ स्पेशल ढक्कन 34 नग, आई बी का ढक्कन 6 नग, आर एस का  4 ढक्कन, नंबर 1 का 5 नग ढक्कन, को बरामद किया गया।
 
              पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 39 और 38 (क) के तहत कार्यवाही की गयी है।
 
          विजय सेन शर्मा ने बताया कि रेड कार्रवाई में बसना वृत्त प्रभारी वतन चौधरी का विशेष सहयोग रहा।
 
 सभी को ब्लैकलिस्ट में डाला गया
 
             आबकारी सहायक आयुक्त ने बताया कि पकड़े गए सभी 6 आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गयी है। सभी 5 आरोपियों को ब्लैक सूची में डाला गया है। अभी कही भी आबकारी विभाग के शराब दुकानों में नौकरी नहीं मिलेगी। विजय सेन ने इस दौरान संकेत दिया कि जल्द ही बड़े बड़े मगरमच्छों पर भी गाज गिरेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close